फरीदाबाद

Haryana Nikay Chunav Results: भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत, 9 शहरों में बने मेयर, कांग्रेस की करारी हार

हरियाणा नगर निगम चुनाव का आज रिजल्ट सामने आया है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी को बंपर जीत मिली है। राज्य के 10 में से 9 शहरों में बीजेपी के मेयर बने हैं। हालांकि मानेसर में निर्दलीय उम्मीदवार को जीत मिली है। वहीं कांग्रेस को इस बार करारी शिकस्त मिली है।

Image

हरियाणा निकाय चुनाव रिजल्ट 2025

Haryana Nikay Chunav Results: हरियाणा के 10 शहरों में हुए नगर निगम चुनावों के लिए आज वोट काउटिंग हुई। जिसमें भारतीय जनता पार्टी को रिकॉर्ड तोड़ जीत मिली। 9 शहरों में बीजेपी के मेयर चुने गए। गुरुग्राम, फरीदाबाद से लेकर सोनीपत, पानीपत तक भाजपा को शानदार जीत मिली। मानेसर में निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत का परचम लहराया। वहीं कांग्रेस का खाता एक भी सीट पर नहीं खुल सका। इसके अलावा 21 नगर परिषदों के चुनाव में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। जुलाना नगर पालिका के चेयरमैन पद पर भी बीजेपी को जीत मिली है।

हरियाणा के 10 नगर निगम चुनाव

  • पानीपत - कोमल सैनी (बीजेपी)
  • गुरुग्राम - राजरानी मल्होत्रा (बीजेपी)
  • फरीदाबाद - प्रवीण जोशी (बीजेपी)
  • अंबाला - शैलजा सचदेवा (बीजेपी)
  • यमुनानगर - सुमन बहमनी (बीजेपी)
  • हिसार - प्रवीण पोपली (बीजेपी)
  • करनाल - रेणु बाला गुप्ता (बीजेपी)
  • रोहतक - रामअवतार वाल्मिकी (बीजेपी)
  • सोनीपत - राजीव जैन (बीजेपी)
  • मानेसर - डॉ. इंद्रजीत यादव (निर्दलीय)

गुरुग्राम की मेयर बनी राजरानी मल्होत्रा

गुरुग्राम नगर निगम चुनाव में बीजेपी की राजरानी मल्होत्रा को जीत मिली है। उन्होंने 79,485 वोट के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी सीमा पाहुजा को शिकस्त दी है। राजरानी मल्होत्रा को इस चुना में 2,15,754 वोट हासिल हुए हैं।

फरीदाबाद में प्रवीण जोशी जीते

फरीदाबाद नगर निगम में बीजेपी प्रत्याशी प्रवीण जोशी ने जीत का परचम लहराया है। उन्हें 4,16,927 वोट प्राप्त हुए हैं। प्रवीण जोशी ने कांग्रेस की प्रत्याशी लता रानी को 1,000,75 मतों से मात दी है। तीसरे स्थान पर आम आदमी पार्टी की निशा दलाल फौजदार रहीं।

रोहतक में राम अवतार बने मेयर

रोहतक नगर निगम चुनाव में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। यहां से बीजेपी उम्मीदवार राम अवतार ने 45,198 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। उन्हें 1,02,269 वोट प्राप्त हुए हैं। वहीं कांग्रेस के सूरजमल किलोई के खाते में 57,071 वोट आए हैं।

हिसार में भी बीजेपी को मिली जीत

हिसार का मेयर बीजेपी के प्रवीण पोपली को चुना गया है। उन्हें 96,329 वोट आए हैं, वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी कृष्ण टिटू सिंगला को 31,872 वोट प्राप्त हुए। बीजेपी के प्रवीण पोपली ने कांग्रेस को 64,456 वोटों से शिकस्त दी है।

करनाल में रेनू बाला गुप्ता को जीत मिली

करनाल नगर निगम चुनाव में बीजेपी की रेनू बाला गुप्ता को जीत मिली। उन्होंने कांग्रेस के मनोज वधवा को 25,359 वोटों के अंतर से हराया है। रेनू बाबा गुप्ता को 83,630 वोट मिले हैं और कांग्रेस के मनोज वधवा को 58,271 मत मिले।

पानीपत में कोमल सैनी जीतीं

पानीपत नगर निगम चुनाव में भी भाजपा का कमल खिला है। यहां से बीजेपी कैंडिडेट कोमल सैनी को जीत मिली है। यहां भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है।

अंबाला में शैलजा सचदेवा बनीं मेयर

अंबाला नगर निगम चुनाव में भी कांग्रेस को शिकस्त मिली है। यहां से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार शैलजा सचदेवा को बड़ी जीत हासिल हुई हैं। इस चुनाव में जनता ने उन्हें मेयर के पद पर चुना है।

यमुनानगर में भी बीजेपी को जीत

यमुनानगर में भी बीजेपी प्रत्याशी को ही जनता ने मेयर चुना है। यहां से बीजेपी की उम्मीदवार सुमन बहनी जीत मिली है।

मानेसर में कांग्रेस-भाजपा दोनों हारीं

मानेसर में कांग्रेस और भाजपा दोनों को हार का सामना करना पड़ा है। यहां पर निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. इंद्रजीत यादव मेयर बनी हैं। उन्होंने 2,293 वोटों के अंतर से जीत का परचम लहराया। डॉ. इंद्रजीत यादव को 26,393 वोट मिले हैं। यहां दूसरे नंबर पर बीजेपी के प्रत्याशी सुंदर लाल रहे, जिन्हें 24,100 वोट मिले।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!