Faridabad Weather Forecast: धूप के साथ बह रहीं सर्द हवाएं, वेलेंटाइन पर बरसेंगे बादल, जानिए कैसा रहेगा मौसम

Faridabad Weather Forecast: फरीदाबाद में धूप साथ हवाएं बह रही हैं, जिससे लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। आइये जानते हैं कि आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम।

Faridabad Weather Forecast: एनसीआर के जिलों में पिछले कई दिनों से धूप की मौजूदगी से दिन के तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। हालांकि, दिन भर सर्द हवाओं के थपेड़ों से शाम सुबह गलन का एहसास हो रहा है। पिछले सप्ताह हुई बारिश के बाद बादल छटने से मंगलवार से लेकर आज तक धूप खिली नजर आ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, फरीदाबाद अगले सप्ताह तक तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी, जिससे सर्दी से राहत की उम्मीद है। फिर भी दिन और रात के तापमान में महज 10 डिग्री सेल्सियस का अंतर देखा जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जिससे सुबह शाम गलन का एहसास होगा। मौसम का यही क्रम रविवार को जारी रहेगा। लेकिन, सोमवार से मौसम के करवट लेने की आशंका है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। इस दौरान न्यूनतम और अधिकतम पारा में एक से दो डिग्री सेल्लसियस बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

Faridabad Weather Forecast

फरीदाबाद में ठंड

फरवरी में मौसम में उतार चढ़ाव

फरवरी की शुरुआत में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मौसम में तेजी के साथ बदलाव देखने को मिला था। एक से पांच फरवरी के बीच बादल छाए रहने और बारिश होने से ठंड तो कम हुई, लेकिन अब बादलों के छटने से सुबह-शाम हल्का व मध्यम कोहरा छाया नजर आ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल कड़ाके की सर्दी का एहसास होगा। अब सोमवार से लेकर बुधवार तक आंशिक रूप से बादल छाये हुए रहेंगे। कभी-कभी दृश्यता को घटाते हुए दूर तक फैले धुएं और धुंध देखने को मिल सकती है। इसी तरह फरवरी में कई दिनों तक मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिलता रहेगा।

End of Feed