Faridabad Weather Forecast: एनसीआर के जिलों में पिछले कई दिनों से धूप की मौजूदगी से दिन के तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। हालांकि, दिन भर सर्द हवाओं के थपेड़ों से शाम सुबह गलन का एहसास हो रहा है। पिछले सप्ताह हुई बारिश के बाद बादल छटने से मंगलवार से लेकर आज तक धूप खिली नजर आ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, फरीदाबाद अगले सप्ताह तक तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी, जिससे सर्दी से राहत की उम्मीद है। फिर भी दिन और रात के तापमान में महज 10 डिग्री सेल्सियस का अंतर देखा जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जिससे सुबह शाम गलन का एहसास होगा। मौसम का यही क्रम रविवार को जारी रहेगा। लेकिन, सोमवार से मौसम के करवट लेने की आशंका है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। इस दौरान न्यूनतम और अधिकतम पारा में एक से दो डिग्री सेल्लसियस बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
फरवरी में मौसम में उतार चढ़ाव
फरवरी की शुरुआत में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मौसम में तेजी के साथ बदलाव देखने को मिला था। एक से पांच फरवरी के बीच बादल छाए रहने और बारिश होने से ठंड तो कम हुई, लेकिन अब बादलों के छटने से सुबह-शाम हल्का व मध्यम कोहरा छाया नजर आ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल कड़ाके की सर्दी का एहसास होगा। अब सोमवार से लेकर बुधवार तक आंशिक रूप से बादल छाये हुए रहेंगे। कभी-कभी दृश्यता को घटाते हुए दूर तक फैले धुएं और धुंध देखने को मिल सकती है। इसी तरह फरवरी में कई दिनों तक मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिलता रहेगा।
सर्दी से थोड़ी राहत
हालांकि, 10 फरवरी की सुबह से आसमान में सूरज नजर आ रहा है, जिससे लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत महसूस हो रही है। लोग धूप का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। खासकर, जानवरों को बड़ी राहत महसूस हो रही है। हालांकि, हल्की हवाएं बहने से न्यूनतम तापमान में कम होता जा रहा है, जिससे ठिठुरन कायम है। फिलहाल, सर्दी से राहत की बड़ी उम्मीद नजर नहीं आ रही है।
