UP-हरियाणा में आई रफ्तार की बहार, खुलने वाला है Faridabad-Jewar Expressway

Faridabad-Jewar Expressway Route Map, Details : हरियाणा के फरीदाबाद और यूपी के गौतमबुद्ध नगर की दूरियां खत्म करने का समय नजदीक आता जा रहा है। NHAI ने साल 2025 के जून माह तक फ़रीदाबाद-जेवर एक्सप्रेसवे को खोलने की तैयारी कर ली है। आइये जानते हैं इस हाईस्पीड सड़क मार्ग की वास्तविक लंबाई कितनी है और इसमें आप कितने किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वाहन दौड़ा सकेंगे।

Faridabad-Jewar Expressway Route Map, Details : एनसीआर के लोगों की झोली में बड़ी खुशखबरी आने वाली है। यहां जल्द ही लोगों को रफ्तार की धार मिलने वाली है। जी, हां फ़रीदाबाद-जेवर एक्सप्रेसवे के जून 2025 तक पूरा होने की संभावना है। यह सड़क मार्ग हरियाणा के फ़रीदाबाद को उत्तर प्रदेश के नोएडा में जेवर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से जोड़ेगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई NHAI) ने पिछले जून में इस परियोजना पर काम शुरू किया था। कयास लगाए जा रहे थे कि जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन की समय सीमा दिसंबर 2024 तक यह एक्सप्रेसवे भी जनता के लिए खोल दिया जाएगा। लेकिन, इसकी समयावधि को बढ़ाया गया है। इस एक्सप्रेसवे के निर्माण से दोनों राज्यों के बीच परिवहन नेटवर्क बढ़ने की उम्मीद है और यह संभवतः पूरे फरीदाबाद-जेवर कॉरिडोर (Faridabad-Jewar Corridor) के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

Faridabad-Jewar Expressway Full Details

फ़रीदाबाद-जेवर एक्सप्रेसवे

रियल स्टेट की कीमतों में आएगा उछाल

6 लेन का ये एक्सप्रेसवे जेवर में नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (Noida International Airport) को फरीदाबाद के सेक्टर 65 के साथ सेक्टर 117, 118, 122 और 123 से जोड़ेगा। फ़रीदाबाद-जेवर एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में वल्लभनगर, अमपुर और झुप्पा जैसे गांवों से होकर गुजरेगा। हरियाणा में एक्सप्रेसवे से बाहपुर, कलां, मोहना, नरहावली और अन्य गांवों को जोड़ने की उम्मीद है। इस परियोजना से एक्सप्रेसवे के आस-पास विकास की रफ्तार बढ़ेगी। आसपास की नगर पालिकाओं में रियल स्टेट की मांग में वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा इसके पूरा होने पर जमीन के मूल्यों और आर्थिक गतिविधियों में भी वृद्धि होगी। एक्सप्रेसवे से फरीदाबाद और जेवर के बीच की 90 किलोमीटर की दूरी घटकर सिर्फ 31 किलोमीटर रह जाएगी। इसमें वाहन चालक 120 किमी प्रति घंटे के हिसाब से वाहन दौड़ा सकेंगे।

End of Feed