Haryana Nikay Chunav Results: फरीदाबाद गुरुग्राम और मानेसर को आज मिलेंगे नए मेयर-पार्षद, वोटों की गिनती हुई शुरू

फरीदाबाद में नगर निगम चुनाव के लिए वोटों की गिनती होगी। बुधवार को 6 मेयर महिला प्रत्याशी और 221 पार्षद पद के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो जाएगा। सुबह 11 बजे तक इलेक्शन रिजल्ट आने की उम्मीद है। साथ ही आज गुरुग्राम और मानेसर में भी नगर निगम चुनाव के लिए मतगणना होगी।

Haryana Nikay Chunav Results: के गुरुग्राम और फरीदाबाद जिले में आज नगर निगम चुनाव के नतीजे आने वाले हैं। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। फरीदाबाद में लगभग 8 साल बाद इस बार मेयर और पार्षद पद के लिए जनता अपना उम्मीदवार चुनने वाली है। मेयर पद के लिए 6 मेयर महिला प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं पार्षद पद के लिए 221 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज होगा। पहले मेयर के चुनाव का रिजल्ट आएगा। जिसके बाद पार्षद चुनाव का परिणाम सामने आएगा।

Election result (1)

निकाय चुनाव की मतगणना शुरू

3 राउंड में होगी वोट काउंटिंग

आज फरीदाबाद को एक मेयर और 45 पार्षद मिलने वाले हैं। मतगणना के लिए 7 स्थानों पर 9 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। तीन राउंड में मेयर और पार्षद पद के लिए वोटों की गिनती होगी। सुबह 11 बजे तक चुनाव के परिणाम आने की संभावना है। 2 मार्च को फरीदाबाद में मेयर और 45 पार्षदों के लिए वोटिंग हुई थी। जिसमें वार्ड-36 से पार्षद पद के भाजपा प्रत्याशी कुलदीप सिंह साहनी को निर्विरोध चुना गया था।

End of Feed