Faridabad: रिटायर्ड जज के घर नौकर ने की चोरी, मालिक को जहरीला खाना खिलाकर नकद और गहने लेकर फरार

Faridabad Crime News: फरीदाबाद में घरेलू सहायक ने अपने मालिक के घर ही चोरी कर डाली। यह घटना पूर्व जज के घर में हुई। जहां उनके घरेलू सहायक ने जहरीला खाना खिलाकर पूर्व जज और उनकी पत्नी को बेहोश किया। जिसके बाद कैश और जेवरात लेकर मौके से फरार हो गया।

Faridabad Crime News: फरीदाबाद में रिटायर्ड जज और उनकी पत्नी को घरेलू सहायक ने शुक्रवार रात को खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर खिलाया और बेहोश कर दिया। जिसके बाद घर से नकद और गहने लूटकर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि दंपती को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई और क्राइम ब्रांच की टीम के साथ आरोपी की तलाश की जा रही है।

Crime

घरेलू सहायक ने मालिक के घर की चोरी

बेटे ने फोन कर पड़ोसी को भेजा घर

पुलिस ने बताया कि मामला शनिवार सुबह तब प्रकाश में आया जब पीड़ित के बेटे ने अपने माता-पिता वीरेंद्र प्रसाद और बीना शर्मा को फोन किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। उसने बताया कि इसके बाद उनके बेटे ने पड़ोस में रहने वाले एक चिकित्सक को अपने माता-पिता के पास भेजा तो दोनों बेहोश पड़े मिले।

End of Feed