फरीदाबाद में देर रात फटा सिलेंडर, दादा-पोते समेत चार लोगों की मौत; गांव में पसरा मातम

Faridabad News: फरीदाबाद के भाकरी गांव में देर रात रसोई गैस का सिलेंडर फटने से दादा, दादी, बहु और 14 साल के पोते की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि देर रात सिलेंडर फटा, जिसके बाद मकान भरभराकर गिर पड़ा। इसमें चार लोगों की मौत हो गई।

Faridabad News: फरीदाबाद के भांकरी गांव में बीती रात लगभग ढाई बजे गैस सिलेंडर फटने से पूरा घर भरभरा कर गिर गया और इस दर्दनाक हादसे में दर्दनाक हादसे में परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, मलबे में दबकर पशुओं की भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में मरने वालों में परिवार के दादा, दादी और पोते और बहु शामिल हैं। धमाके की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और शासन प्रशासन को सूचना दी। मृतक परिवार के रिश्तेदार विजय सिंह के अनुसार, रात को 2.30 बजे के आसपास लाइट गई थी और जब लाइट आई तो सिलेंडर में धमाका हो गया।

Cylinder blast

सांकेतिक फोटो।

लाइट आते ही हुआ धमाका

जानकारी के अनुसार, बीती रात लगभग ढाई बजे उस समय धमाका हुआ, जब लाइट जाने के बाद दोबारा से जब लाइट आई थी। मृतक परिवार के रिश्तेदार विजय सिंह और पड़ोसी के अनुसार, हादसे के समय परिवार के लोग छत पर सो रहे थे। उन्होंने बताया कि इस धमाके के बाद पूरा घर खंडर में तब्दील हो गया और चार लोगों की मौत हो गई। यहां तक कि नीचे बंधे पशु भी मलबे में दबकर मर गए।

End of Feed