फरीदाबाद

Faridabad Weather Forecast Today: आज आसमान रहेगा साफ, सोमवार से फिर बदलेगी फिजा और होगी बारिश

Faridabad Weather Forecast Today,Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: फरीदाबाद में आज कड़क धूप निकलने वाली है। आज पूरे दिन यहां आसमान साफ रहेगा। हालांकि सोमवार से मौसम में फिर बदलाव होगा और एक बार फिर बारिश की हल्की फुहार यहां पड़ेगी।

Image

फिर से बदलेगा फरीदाबाद का मौसम

Faridabad Weather Forecast Today in Hindi: फरवरी के महीने में मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है। इस महीने की शुरुआत झमाझम बारिश से हुई थी और वर्तमान में दिन में अच्छी धूप खिल रही है। मैदानी इलाकों में सर्दी का सितम लगभग खत्म हो चुका है, यहां पर सिर्फ सुबह और रात के समय ठंड का एहसास हो रहा है। लेकिन अभी अपने रजाई-कंबल समेटने की गलती न करें, क्योंकि मौसम फिर से करवट लेने वाला है। कई दिनों तक लगातार धूप देखने के बाद अब फिर से बारिश की दस्तक होने वाली है। पहाड़ी इलाकों में मौसम परिवर्तन होने का असर मैदानी इलाकों में दिखने वाला है। फरीदाबाद में सोमवार से मौसम में यह बदलाव दिखेगा। सोमवार और मंगलवार को यहां गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

फरीदाबाद में आज का मौसम

फरीदाबाद में आज आसमान साफ रहने वाला है। वहीं कल आंशिक रूप से बादल छाए हुए दिख सकते हैं। जिसके बाद फिर से बारिश का यू-टर्न होने वाला है। फरीदाबाद में आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। रविवार को भी ऐसा ही तापमान रहने की संभावना बनी हुई है। Accuweather के अनुसार आज दोपहर में तापमान 26 डिग्री और रात के समय तापमान 10 डिग्री रह सकता है।

आने वाले दिनों में मौसम का हाल

मौसम विभाग की ओर से फरीदाबाद समेत हरियाणा के कई जिलों में दो दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार सोमवार-मंगलवार को कई जिलों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं भी चल सकती हैं। फरीदाबाद में बारिश होने के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 21-22 के आसपास रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान में अभी कोई बदलाव होता नजर नहीं आ रहा है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article