Faridabad Weather Forecast Today in Hindi: फरीदाबाद में फरवरी की शुरुआत से बारिश का मौसम देखने को मिल रहा है। रविवार को भी बादलों ने बूंदों की बौछार की है। आंकड़ों के अनुसार फरीदाबाद में अब तक 4.7 एमएम बारिश हुई है। आज के मौसम की बात करें तो फरीदाबाद में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सोमवार को यहां बारिश के आसार भी नजर आ रहे हैं। आज गरज के साथ बौछार पड़ सकती है।
आज फरीदाबाद का मौसम (फोटो साभार - istock)
फरीदाबाद में कैसा रहेगा मौसम
फरीदाबाद में आज सुबह तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Accuweather के अनुसार आज दोपहर में फरीदाबाद का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं रात के समय यहां का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मंगलवार को यहां आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 20 डिग्री रहने के आसार हैं। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
हरियाणा के कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट
हरियाणा में आज भी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। आज कई इलाकों मे गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने हरियाणा के 22 जिलों मे बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार हरियाणा में अब कड़ाके की ठंड का दौर वापस नहीं आएगा। हरियाणा में अब तक सबसे ज्यादा बारिश करनाल में दर्ज की गई है। करनाल में 7.3 एमएम बारिश दर्ज की गई है। जिसके बाद फतेहादा में 5.9 बारिश दर्ज हुई है। आने वाले दिनों में हरियाणा के कई जिलों में सुबह के समय कोहरा देखने को मिल सकता है।
