Faridabad Weather Forecast Today in Hindi: फरीदाबाद सहित हरियाणा के कई इलाको में बुधवार से मौसम खराब ही है। कोहरे और ठंड के बीच हुई तेज बारिश ने लोगों की मुश्किलों को बहुत अधिक बढ़ा दिया है। बारिश के होने से मौसम के साफ होने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन बारिश के बाद कोहरा और घना होता दिखा और कई क्षेत्रों के तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। मौसम विभाग की मानें तो फरीदाबाद में आज कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। इसके साथ हल्की बारिश की भी संभावना जताई जा रही है।
फरीदाबाद में कैसा रहेगा आज का मौसम
फरीदाबाद में पूरा दिन कैसा रहेगा मौसम
कोहरे के साथ फरीदाबाद में आंधी और बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के अनुसार फरीदाबाद और एनसीआर के क्षेत्र में तेज हवाएं चल सकती है। आंधी की आशंका जताते हुए मौसम विभाग ने बारिश की बौछार का अलर्ट जारी किया हुआ है। तापमान की बात करें तो फरीदाबाद में आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, आज का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया है। दिन चढ़ने के साथ तापमान में वृद्धि दर्ज किए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा यदि बारिश फिर होती है या हवाएं चलती है तो तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
बुधवार से गुरुवार तक फरीदाबाद में रुक रुककर के बारिश हुई थी और आज बारिश होने के आसार जताए जा रहे हैं। मौसम विभाग से अनुसार शनिवार को भी शहर में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। फरीदाबाद के मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। बुधवार और गुरुवार की झमाझम बारिश के बाद आज फरीदाबाद में आंधी के साथ बारिश की बौछार हो सकती है।
