शहर

Odisha Ram Temple: अयोध्या नहीं इस राम मंदिर का भी हुआ उद्घाटन, निर्माण में लगा सात वर्ष का समय

Odisha Ram Mandir Inauguration: अयोध्या राम मंदिर का उद्घाटन जिस दौरान हो रहा था उसी समय 1000 किलोमीटर दूर ओडिशा में भी राम जी को समर्पित एक मंदिर का उद्घाटन किया गया है।

Image

अयोध्या से 1000 किलोमीटर दूर हुआ ओडिशा राम मंदिर का उद्घाटन

Odisha Ram Mandir Inauguration: अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन से पूरा देश राममय हो गया है। भक्ती में लीन राम भक्त प्राण प्रतिष्ठा के दौरान बहुत भावुक भी नजर आएं है। पूरे देश में राम की जय जयकार गूंज रही थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब अयोध्या राम मंदिर का उद्घाटन और प्राण प्रतिष्ठा समारोह चल रहा था, उसी बीच करीब 1000 किलोमीटर दूर एक और राम मंदिर का उद्घाटन हुआ है। इस राम मंदिर का उद्घाटन भी भव्य रूप में किया गया है।

जहां एक तरफ अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा चल रही थी वहीं दूसरी ओर ओडिशा के नयागढ़ के फतेहगढ़ में नवनिर्मित 73 फुट ऊंचे राम मंदिर का उद्घाटन किया गया था। राम के भक्तों को एक दिन में दो राम मंदिर प्राप्त हुए। गांव के लोगों के लिए ये मंदिर बेहद खास है। बता दें कि मंदिर के निर्माण में 7 वर्षों का समय लगा है। लंबे समय के बाद यहां के लोगों को भी प्रभु राम के दर्शन का अवसर प्राप्त हुआ है। जिस प्रकार अयोध्या राम मंदिर को संभालने के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट है उसी प्रकार से इस राम मंदिर के लिए भी समिति का गठन किया गया है। इस शुभ अवसर को सम्मानित करने के साथ मनाने के लिए लोगों ने मिलकर एक समिति का गठन किया, जिसका नाम श्री राम सेवा परिषद समिति रखा गया है।

ग्रामीणों ने दिया योगदान

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मंदिर का निर्माण 165 फीट की ऊंचाई पर किया गया है। इस मंदिर के निर्माण में राज्य के ग्रामीणों ने अपना योगदान दिया है। मंदिर का निर्माण लोगों द्वारा दिए दान के माध्यम से किया गया है। जिस गांव में मंदिर का निर्माण हुआ है उसके निवासियों ने भी आवश्यक धन देकर निर्माण में सहायता की है।

निर्माण में लगा सात वर्षों का लगा समय

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मंदिर का निर्माण 2017 में शुरू किया गया था और इसको बनते-बनते 7 साल का समय लग गया। जानकारी के अनुसार मंदिर का निर्माण 150 से अधिक श्रमिकों ने मिलकर किया है। ये उनकी अथर मेहनत का ही फल है कि आज ये मंदिर पूरा हुआ है। 73 फीट ऊंचे बने इस मंदिर के गर्भगृह की ऊंचाई 65 फीट की है।

ओडिशा की वास्तुकला शैली से हुआ निर्माण

ओडिशा में बने इस खास राम मंदिर का निर्माण यहां की प्रसिद्ध तारा तारिणी और कोमार्क वास्तुकला शैली से किया गया है। इस शैली के निर्माण के आधार पर मंदिर के चारों ओर भगवान गणेश, भगवान शिव, भगवान हनुमान और सूर्य देव को समर्पित मंदिर भी है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!