Coal Mine Blast: बंगाल के बीरभूम जिले में बड़ा हादसा, कोयला खदान में विस्फोट में छह लोगों की मौत

Coal Mine Blast: पश्चिम बंगाल के बीरभूम में कोयला खदान में विस्फोट होने से छह लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंची है और लोगों को निकालना शुरू कर दिया है। हालांकि, कंपनी का कहना है विस्फोट में पांच लोगों की मौत हुई है।

Coal Mine Blast: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में सोमवार को एक कोयला खदान में विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। हालांकि, पश्चिम बंगाल विद्युत विकास निगम लिमिटेड (डब्ल्यूबीपीडीसीएल) ने कहा है कि उसकी खदान में विस्फोट के कारण पांच लोगों की मौत हुई है।

Coal Mine Blast

सांकेतिक फोटो।

सुबह करीब 10 बजे हुआ विस्फोट

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे भदुलिया ब्लॉक की एक कोयला खदान में हुई। उन्होंने कहा कि अभी तक हमने चार शव बरामद किए हैं। बचाव अभियान जारी है।

End of Feed