Begusarai: दरभंगा लूटकांड के आरोपियों की तलाश के दौरान हुआ विस्फोट, दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मी घायल

बेगूसराय के नावकोठी थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव में दरभंगा लूटकांड के आरोपियों की तलाश के दौरान चलाए जा रहे सर्च अभियान में अचानक विस्फोट हो गया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

Begusarai News: बेगूसराय के नावकोठी थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव में दरभंगा लूटकांड के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान अचानक विस्फोट हो गया, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। इस घटना में एक दरोगा सहित पांच पुलिसकर्मी हल्की चोटों के साथ घायल हो गए।

Explosion During Police Raid in Begusarai Village

बेगूसराय में छापेमारी के दौरान ब्लास्ट

जानकारी के अनुसार, दरभंगा और बेगूसराय पुलिस की संयुक्त टीम नामजद आरोपियों की तलाश में गांव में छापेमारी करने पहुंची थी। इसी दौरान बदमाशों द्वारा पहले से जमीन के नीचे छिपाकर रखा गया विस्फोटक अचानक फट गया। बताया जा रहा है कि यह विस्फोटक एक फूलों के बगीचे के अंदर, बाउंड्री क्षेत्र में दबाकर रखा गया था, जो तलाशी के दौरान अचानक सक्रिय हो गया।

End of Feed