शहर

बेटियों पर मेहरबान योगी सरकार, हर महीने 1000 रुपये की पेंशन, 10 लाख की मदद, महिलाओं को और क्या-क्या लाभ

अपने आठवें बजट में यूपी सरकार ने प्रदेश की बेटियों का खास ध्यान रखते हुए सुमंगला योजना में मिलने वाली राशि को 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दिए हैं। इसके लिए बजट में 700 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गयी है।

Image

योगी आदित्यनाथ

Photo : Twitter

यूपी विधानसभा में पेश अपने आठवें बजट में योगी सरकार ने किसानों और महिलाओं के अलावा महिलाओं का खास ध्यान रखा है। बेसहारा महिलाओं की पेंशन राशि बढ़ाकर एक हजार कर दी गई है।जबकि जघन्य अपराधों में पीड़ित महिला को एक लाख से लेकर दस लाख रूपए तक देने का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा भी महिलाओं को कई लाभ दिए गए हैं।

अपने आठवें बजट में यूपी सरकार ने प्रदेश की बेटियों का खास ध्यान रखते हुए सुमंगला योजना में मिलने वाली राशि को 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दिए हैं। इसके लिए बजट में 700 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गयी है।

वृद्धावस्था पेंशन के लिए 7377 करोड़ रुपये

यही नहीं योगी सरकार ने बेसहारा महिलाओं की पेंशन राशि बढ़ाकर एक हजार कर दी है। जबकि जघन्य अपराधों में पीड़ित महिला को एक लाख से लेकर दस लाख रूपए तक देने का प्रावधान किया गया है। वृद्धावस्था पेंशन के लिए 7377 करोड़ रुपये और पति की मृत्यु के उपरांत निराश्रित महिलाओं के भरण पोषण के लिए 4073 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गयी है।

10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

इसके अलावा महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना के अन्तर्गत 2024-25 में 200 उत्पादक समूहों का गठन करके तकनीकी सहयोग प्रदान करने की व्यवस्था की गई है। उप्र रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष के अन्तर्गत जघन्य अपराधों से पीड़ित महिलाओं और बालिकाओं को कोष के अन्तर्गत एक लाख रुपये से 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का एलान किया गया है। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के मानदेय के भुगतान के लिए 971 करोड़ रुपये दिए गये हैं।

आवासीय विद्यालयों के लिए 7.66 करोड़ रुपये

सरकार ने नई योजनाओं के लिए 15.56 करोड़ रुपये की व्यवस्था भी की है। इसके तहत अनुसूचित जातियों के कल्याण के लिए उप्र वरिष्ठ नागरिक कल्याण निधि में 5 करोड़ दिए गए हैं। इससे वरिष्ठ नागरिक विभिन्न सुरक्षा उपायों एवं कार्यक्रमों के जरिए शांतिपूर्वक, सुरक्षित और सम्मानजनक तरीके से जीवनयापन कर सकेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री जनजातीय आवासीय न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) के तहत बिजनौर के असेवित क्षेत्रों में आवासीय विद्यालयों के लिए 7.66 करोड़ रुपये दिए गये हैं। बिजनौर में बोक्सा जनजाति के लिए पीएम जनमन योजना के लाभार्थियों को आवास के निर्माण के लिए 2.90 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गयी है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article