Banda News: ठेकेदार को गोली मारने वाले का एनकाउंटर, खाकी ने बना दिया लंगड़ा त्यागी

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 30, 2023, 06:16 PM IST

उत्तर प्रदेश के बांदा में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान लूट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के पैर में गोली लगी है।

बांदा: जिले के बदौसा क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार को मुठभेड़ के दौरान लूट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पैर में गोली मारी है, जिससे वह बुरी तरह घायल हुआ है। फिलहाल, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Encounter Between Police And Thief in Banda

फाइल फोटो

ठेकेदार को मारी थी गोली

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मंगलवार की देर शाम बदौसा क्षेत्र के नांदनमऊ गांव के नजदीक एक मजदूर ठेकेदार को गोली मारकर घायल कर दिया था और उससे 80 हजार रुपये लूटकर फरार हो गया था।

पुलिस पर भी चलाई गोली

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि गुरुवार को थाना बदौसा क्षेत्र के चकिया पुल के पास पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को रोकने की कोशिश की, लेकिन उनमें से एक युवक ने तमंचे से पुलिस दल पर गोली चला दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ गोली चलाई, जिससे एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

लूटे थे इतने रुपये

अग्रवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान जीतू के रूप में हुई है, जबकि उसका एक साथी जंगल के रास्ते फरार होने में सफल रहा, जिसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि घायल आरोपी को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में जीतू ने स्वीकार किया कि उसने अपने एक साथी के साथ मंगलवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे मजदूर ठेकेदार मोतीलाल वर्मा (50) निवासी कोर्रा बुजुर्ग को गोली मारकर घायल कर दिया था और उनसे 80 हजार रुपये लूटकर फरार हो गया था। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से लूट के करीब 51 हजार रुपये, लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और तमंचा बरामद हुआ है।

End of Feed