शहर

Rampur News: रामपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक की मौत दूसरा घायल

रामपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया।

Image

रामपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़

Rampur News: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में पुलिस मुठभेड़ में कथित तौर पर गोकशी में लिप्त एक बदमाश की गोली लगने से मौत हो गयी और दूसरा घायल हो गया। रामपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने बताया कि पिछले दिनों थाना पटवाई क्षेत्र में गोकशी की एक घटना हुई थी जिसमें शामिल अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस जुटी थी। इस बीच पटवाई पुलिस को सूचना मिली कि मुरादाबाद की तरफ से शनिवार देर रात एक गाड़ी आने वाली है जिसमें गोकशी करने वाले बदमाश होंगे।

बदमाशों ने पुलिस पर चलाई गोलियां

एसपी ने बताया कि इस सूचना के मद्देनजर पटवाई पुलिस द्वारा जांच की जा रही थी और इस दौरान मुरादाबाद की ओर से शाहबाद होते हुए तेज गति से एक कार आई पर पुलिस को तैनात देखकर उसमें सवार लोग गाड़ी मोड़कर भाग गए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने कार का पीछा किया लेकिन आगे जाकर कार तेज गति होने के कारण थाना मिलक क्षेत्र में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई।

एसपी ने कहा कि इसके बाद कार में बैठे दो बदमाशों ने गाड़ी से निकलकर पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलीबारी की जिसमें दोनों बदमाशों को गोली लग गई। पुलिस ने बताया कि दोनों बदमाशों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया जहां एक बदमाश की उपचार के दौरान मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, मृत बदमाश की पहचान साजिद (23) के रूप में की गयी है और दूसरा बदमाश बबलू घायल है, जिसका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। एसपी के मुताबिक, दोनों ही बदमाश मुरादाबाद के रहने वाले हैं और दोनों का ही आपराधिक इतिहास है। उन्होंने बताया कि मृत बदमाश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

पुलिस के अनुसार, दोनों बदमाशों के कब्जे से कार, दो तमंचे, दो खोखो व दो कारतूस, इलेक्ट्रॉनिक माप तोल कांटा और गोकशी करने के उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्‍या का प्रयास) तथा सशस्त्र कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!