Elephant Terror in Haridwar: हरिद्वार में एक बार फिर आबादी वाले इलाके में हाथी घुस आया। जहां पहुंचकर उसने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान हाथी ने सड़क किनारे पर खड़ी एक स्कूटी को भी पटक दिया। इस घटना का वीडियो स्थानीय लोगों के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। यह सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सामने आया है।
बिलेश्वर कॉलोनी में घुसा हाथी
यह घटना हरिद्वार के बिलेश्वर कॉलोनी की है, जहां पर एक विशालकाय हाथी घुस आया और जमकर उत्पाद मचाया। इस घटना के वीडियों में हाथी कॉलोनी में घूमता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि हाथी एक घर के सामने अपनी सूंड हिला रहा है जिसके बाद उसने अपने पैर से स्कूटी को गिरा दिया। इस घटना के दौरान गली में सन्नाटा पसरा हुआ नजर आ रहा है। अगर इस दौरान लोगों की चहल पहल होती, तो यह हाथी किसी को नुकसान भी पहुंचा सकता था।
राजाजी टाइगर रिजर्व से सटे इलाकों में आतंक
हरिद्वार में राजाजी टाइगर रिजर्व से सटे कई इलाके वन्य जीवों के आतंक से प्रभावित हैं। इन आबादी वाले इलाकों में आए दिन किसी न किसी वन्य जीव दस्तक की खबर सामने आती रहते है। हरिद्वार के लोगों के बीच सबसे ज्यादा दहशत हाथियों ने फैला रखी है। यहां पर हाथी के घुसने की और उनके उत्पात मचाने की भी घटनाएं सामने आती रहती हैं।
