शहर

Cuttack Bus Fire: बीरूपा बैराज के पास बस में लगी आग, खिड़कियां से निकलर यात्रियों ने बचाई अपनी जान

Cuttack Bus Fire: कटक के बीरूपा बैराज के पास एक बस में अचानक आग लग गई और धुआं निकलने लगा। इस धुएं को देख यात्रियों जान बचाने के लिए बस से बाहर भागने लगे। लेकिन दरवाजा जाम होने के कारण लोगों को खिड़कियों से बाहर निकाला गया।

Cuttack Bus Fire: ओडिशा में कटक के जगतपुर थाना क्षेत्र में बीरूपा बैराज के पास एक 'मो बस' में अचानक आग लग गई। आग लगने पर बस में जमकर धुआं उठने लगा, जिसे देख बस में सवार यात्री घबरा गए और बस से बाहर निकलने के लिए भागे। लेकिन बस का दरवाजा जाम होने कारण यात्रियों ने खिड़कियों के रास्ते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। बस में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम के साथ दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया है। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

खिड़कियों से निकलकर यात्रियों ने बचाई अपनी जान

घटनास्थल पर मौजूद एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा शनिवार को हुआ था। अधिकारी ने आगे बताया कि बस से धुआं निकलता देख यात्री बाहर निकलने की कोशिश करने लगे। लेकिन दरवाजा जाम हो गया था। यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर तुरंत लोग मदद करने के लिए पहुंचे और खिड़कियां तोड़कर बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाला गया। आग लगने के कारण के बारे में अभी तक कुछ पता नहीं लग पाया है। प्रशासन और सीआरयूटी की एक तकनीकी टीम मामले की जांच कर रही है। बता दें कि आग पर काबू पा लिया गया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article