शहर

हरिद्वार में बिलेश्वर कॉलोनी में घुसा हाथी, Video में उत्पात मचाते दिखे गजराज, स्कूटी को भी पटका

Elephant Terror in Haridwar: हरिद्वार में बिलेश्वर कॉलोनी में एक हाथी घुस आया और उसने जमकर उत्पात मचाया। हाथी गली में घूमता हुआ नजर आया। इस दौरान उसने अपने पैर से एक स्कूटी को भी पटक दिया। स्थानीय लोगों के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे में इस घटना का वीडियो कैद हुआ है।

Elephant Terror in Haridwar: हरिद्वार में एक बार फिर आबादी वाले इलाके में हाथी घुस आया। जहां पहुंचकर उसने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान हाथी ने सड़क किनारे पर खड़ी एक स्कूटी को भी पटक दिया। इस घटना का वीडियो स्थानीय लोगों के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। यह सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सामने आया है।

बिलेश्वर कॉलोनी में घुसा हाथी

यह घटना हरिद्वार के बिलेश्वर कॉलोनी की है, जहां पर एक विशालकाय हाथी घुस आया और जमकर उत्पाद मचाया। इस घटना के वीडियों में हाथी कॉलोनी में घूमता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि हाथी एक घर के सामने अपनी सूंड हिला रहा है जिसके बाद उसने अपने पैर से स्कूटी को गिरा दिया। इस घटना के दौरान गली में सन्नाटा पसरा हुआ नजर आ रहा है। अगर इस दौरान लोगों की चहल पहल होती, तो यह हाथी किसी को नुकसान भी पहुंचा सकता था।

राजाजी टाइगर रिजर्व से सटे इलाकों में आतंक

हरिद्वार में राजाजी टाइगर रिजर्व से सटे कई इलाके वन्य जीवों के आतंक से प्रभावित हैं। इन आबादी वाले इलाकों में आए दिन किसी न किसी वन्य जीव दस्तक की खबर सामने आती रहते है। हरिद्वार के लोगों के बीच सबसे ज्यादा दहशत हाथियों ने फैला रखी है। यहां पर हाथी के घुसने की और उनके उत्पात मचाने की भी घटनाएं सामने आती रहती हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article