Indore News : वृद्धाश्रम में हैवानियत! नाबालिग ने बुजुर्ग महिलाओं पर बरसाए डंडे, VIDEO वायरल होने पर एक्शन

इंदौर के एक वृद्धाश्रम में नाबालिग द्वारा बुजुर्ग महिलाओं की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल हुआ। प्रशासन ने आश्रम को सील कर संचालिका पर एफआईआर दर्ज की और बुजुर्गों को शिफ्ट किया।

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित एक वृद्धाश्रम में नाबालिग द्वारा बुजुर्ग महिलाओं की डंडे से बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर प्रशासन ने तत्काल जांच शुरू कर दी है। वृद्धाश्रम को सील करने की कार्रवाई जारी है, संचालिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और वहां रह रहे सभी बुजुर्गों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है।

Indore Ashram Assault Case

इंदौर: वृद्धाश्रम में नाबालिग ने बुजुर्ग महिला को डंडे से पीटा

मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित मरीमाता पानी की टंकी के पास संचालित महाराणा प्रताप वेलफेयर सोसायटी के वृद्धाश्रम का है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में करीब 14 वर्षीय एक नाबालिग बुजुर्ग महिलाओं को डंडे से पीटता दिखाई दे रहा है। वीडियो में यह भी नजर आता है कि बीच-बचाव करने पहुंची अन्य महिलाओं के साथ भी वह हाथापाई करता है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस और जिला प्रशासन तत्काल हरकत में आ गया।

End of Feed