टाइगर श्रॉफ के बाजू-सीने पर चोट के निशान, फायरिंग के बाद एक्टर के घर पहुंचे एकनाथ शिंदे, बोले- किसी गैंगवार को पनपने नहीं देंगे

मुंबई के जुहू इलाके में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की BMW कार पर फायरिंग हुई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने देर रात अभिनेता के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। उन्होंने कहा कि टाइगर अभी डरे हुए हैं और बाल-बाल बच गए।

Mumbai Tiger Shroff Attack: मुंबई के जुहू इलाके में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उनसे मुलाकात की। देर रात अभिनेता के घर पहुंचे शिंदे ने मुलाकात के बाद टाइम्स नाउ नवभारत से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि टाइगर श्रॉफ अभी थोड़े डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इतने बड़े अटैक के बाद किसी भी व्यक्ति को चिंता होना स्वाभाविक है।

Tiger shroff

हमले के बाद टाइगर श्रॉफ से मिलने पहुंचे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे

एकनाथ शिंदे ने बताया कि अभिनेता की कार पर बिल्कुल करीब से गोलियां चलाई गईं। भगवान की दया से टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए। शिंदे ने यह भी बताया कि अभिनेता के दाएं हाथ और सीने पर बारूद से जलने के कारण चोट के निशान हैं।

End of Feed