दूध का कर्ज अदा किया 8 साल के बेटे ने, HIV पॉजिटिव मां के इलाज से पोस्टमार्टम तक रहा अकेला खड़ा

उत्तर प्रदेश के एटा जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जैथरा क्षेत्र में इलाज के दौरान एक एचआईवी पीड़ित महिला की मौत के बाद उसका आठ वर्षीय बेटा ही उसका एकमात्र सहारा बनकर सामने आया। मां के निधन के बाद उसी मासूम ने अकेले दम पर पोस्टमार्टम से लेकर सभी जरूरी औपचारिकताएं निभाईं।

Etah News: यूपी के एटा जिले के थाना जैथरा इलाके में एक एचआईवी से पीड़ित महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस दौरान उसका आठ साल का बेटा ही उसका एकमात्र सहारा बना रहा। पुलिस के मुताबिक, ग्राम नगला धीरज निवासी स्वर्गीय सुरेंद्र की पत्नी नीलम को इलाज के लिए एटा स्थित वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मां के निधन के बाद उसका आठ वर्षीय बेटा खुद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए लेकर पहुंचा और जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कराईं। अंतिम समय तक वह बच्चा अकेले ही अपनी मां के साथ खड़ा रहा।

Etah HIV Positive Mother News

एटा में दिल दहला देने वाली घटना!

जैथरा थाना प्रभारी रितेश ठाकुर ने बताया कि नीलम करीब एक महीने से गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। उपचार के लिए वह फर्रुखाबाद में अपने मायके में रह रही थीं। स्वास्थ्य अधिक बिगड़ने पर करीब पांच दिन पहले वह अपने पैतृक गांव जैथरा लौट आईं, जहां से उन्हें एटा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान बुधवार को उनकी मृत्यु हो गई। थानाध्यक्ष के अनुसार, अस्पताल में नीलम के साथ उस समय केवल उनका आठ वर्षीय बेटा मौजूद था। मां के निधन के बाद बच्चा बिल्कुल अकेला रह गया। अस्पताल प्रशासन द्वारा इसकी सूचना थाना जैथरा पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा सहित सभी जरूरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं।

End of Feed