Road Accident: यूपी, हिमाचल और कर्नाटक में सड़क दुर्घटनाएं, 8 लोगों की मौत; ऐसे हुए हादसे

Road Accident: कर्नाटक उत्तर प्रदेश के महराजगंज और हिमाचल किन्नौर में सड़क दुर्घटनाओं 8 लोगों की मौत हो गई। इन हादसों में कई लोगों के घायल होने की खबर है।

Road Accident: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज, हिमाचाल के किन्नौर और कर्नाटक में अलग-अगल रोड एक्सीडेंट में करीब आठ लोगों की मौत हो गई है। इन हादसों में कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। महराजगंज जिले (यूपी) में एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा गुरुवार अपराह्न पनियरा थाना क्षेत्र के मुजुरी पनियरा मार्ग पर डिंगुरी गांव के पास हुआ। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आतिश कुमार सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसके कारण मोटरसाइकिल पर सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान आकाश (17), छोटू (25) और डबलू (35) के रूप में हुई है। सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Road Accident

(प्रतिकात्मक फोट)

कर्नाटक में दो स्कूली छात्रों की मौत

उधर, कर्नाटक के रायचूर जिले के कापागल में एक स्कूल बस और सरकारी बस की भिड़ंत में दो स्कूली छात्रों की मौत हो गई जबकि तीन की हालत गंभीर है। दुर्घटना उस समय हुई जब बस 42 छात्रों को लेकर एक निजी स्कूल की ओर जा रही थी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दो की मौत हो गई है, तीन गंभीर रूप से घायल हैं, (कुछ) अन्य बच्चों को भी गंभीर चोट आई हैं। घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने दो स्कूली बच्चों की मौत पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में घायल बच्चों के लिए मुफ्त इलाज की व्यवस्था की जाएगी, मृतक बच्चों के परिवार को राज्य सरकार की ओर से मुआवजा दिया जाएगा। मैं अपने बच्चों को खोने वाले माता-पिता के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

End of Feed