पंजाब में ईडी की कार्रवाई से हलचल; संजीव अरोड़ा के घर पर छापे के बाद गरमाई राजनीति, सीएम मान ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना

पंजाब की राजनीति में इस समय हलचल तेज हो गई है, क्योंकि आम आदमी पार्टी के नेताओं पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की लगातार कार्रवाई जारी है। हाल ही में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर छापेमारी ने सियासी माहौल को और गरमा दिया है।

Punjab News: पंजाब में आम आदमी पार्टी इन दिनों प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी के रडार पर है। पहले राज्यसभा में पार्टी में डिप्टी लीडर बनाए गए अशोक मित्तल के ठिकानों पर ईडी की रेड पड़ी। वहीं अब पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर पर रेड पड़ी है। लुधियाना में पंजाब के कैबिनेट मंत्री और बड़े बिजनेसमैन, संजीव अरोड़ा के घर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रेड की है। शुक्रवार को उनके घर में ED की टीम पहुंची और बाहर केंद्रीय पुलिस बल को तैनात किया गया ताकि कानून व्यवस्था खराब न हो।

ED Raids on AAP Leaders in Punjab Intensify Political Tensions

संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर ईडी की रेड

आवास और अन्य ठिकानों पर भी दबिश

पंजाब सरकार में मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास और अन्य ठिकानों पर भी दबिश दी गई है। सूत्रों के अनुसार, ये कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक पुराने मामले और जमीन सौदों में कथित अनियमितताओं को लेकर की जा रही है। इससे पहले 16 अप्रैल को राज्यसभा में आप पार्टी के डिप्टी लीडर अशोक मित्तल के ठिकानों पर भी रेड की गई थी। वह अब संजीव अरोड़ा के घर रेड के बाद सियासी माहौल भी गरमा गया है।

End of Feed