शहर

पंजाब में ईडी की कार्रवाई से हलचल; संजीव अरोड़ा के घर पर छापे के बाद गरमाई राजनीति, सीएम मान ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना

पंजाब की राजनीति में इस समय हलचल तेज हो गई है, क्योंकि आम आदमी पार्टी के नेताओं पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की लगातार कार्रवाई जारी है। हाल ही में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर छापेमारी ने सियासी माहौल को और गरमा दिया है।

Image

संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर ईडी की रेड

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Punjab News: पंजाब में आम आदमी पार्टी इन दिनों प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी के रडार पर है। पहले राज्यसभा में पार्टी में डिप्टी लीडर बनाए गए अशोक मित्तल के ठिकानों पर ईडी की रेड पड़ी। वहीं अब पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर पर रेड पड़ी है। लुधियाना में पंजाब के कैबिनेट मंत्री और बड़े बिजनेसमैन, संजीव अरोड़ा के घर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रेड की है। शुक्रवार को उनके घर में ED की टीम पहुंची और बाहर केंद्रीय पुलिस बल को तैनात किया गया ताकि कानून व्यवस्था खराब न हो।

आवास और अन्य ठिकानों पर भी दबिश

पंजाब सरकार में मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास और अन्य ठिकानों पर भी दबिश दी गई है। सूत्रों के अनुसार, ये कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक पुराने मामले और जमीन सौदों में कथित अनियमितताओं को लेकर की जा रही है। इससे पहले 16 अप्रैल को राज्यसभा में आप पार्टी के डिप्टी लीडर अशोक मित्तल के ठिकानों पर भी रेड की गई थी। वह अब संजीव अरोड़ा के घर रेड के बाद सियासी माहौल भी गरमा गया है।

सीएम भगवंत मान ने कही ये बात

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने कहा कि हमारे देश को सबसे बड़ा लोकतंत्र कहा जाता है लेकिन कुछ समय से लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। क्योंकि जहां पर गैर भाजपा सरकार है उन्हें परेशान किया जाता है, और आप पार्टी को निशाने पर लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले अशोक मित्तल राज्यसभा सदस्य आप के उन पर रेड हुई और मंत्री संजीव अरोड़ा ने घर ED रेड चल रही है यानि कि आज वह भी दागी हो गए हैं। ऐसा लगता है यह भाजपा की चुनावी तैयारी शुरू हो गई है। क्योंकि इन्हें 117 उमीदवार नहीं मिल रहे हैं इसलिए वो केंद्रीय एजेंसियों का सहारा ले रहे हैं लेकिन हम झुकेंगे नहीं न डरेंगे।

आम आदमीं पार्टी के खिलाफ ईडी की दूसरी रेड

वहीं पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया इंचार्ज अनुराग ढांडा ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि तीन दिन में पंजाब में आम आदमीं पार्टी के खिलाफ ईडी की ये दूसरी रेड है। अब पंजाब केबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के यहां ईडी ने रेड की है। मोदी सरकार ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी हैं। अब ये लोकतांत्रिक व्यवस्था का दिखावा भी नहीं कर रहे, तानाशाही डिक्लेयर कर दी है। पश्चिम बंगाल में जो ईडी के साथ होता है वो सही ही होता है फिर तो।

"दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा"

वहीं पंजाब भाजपा नेता अनिल सरीन ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसी का काम जांच करना होता है अगर उनके पास कुछ तथ्य आए हैं तो क्या वो जांच ना करें अगर कोई कैबिनेट मंत्री है तो क्या वो कानून से ऊपर है । पूरी की पूरी आम आदमी पार्टी इस रेड को लेकर हाय तौबा कर रही है अगर आप खुद को पाक साफ समझते हो तो फिर हाय तौबा क्यों मचा रखी है जांच हो जाने दीजिए दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

Manoj Kumar
मनोज कुमार author

मनोज कुमार को टीवी पत्रकारिता में काम करने का 20 साल का अनुभव है. वर्तमान में वह Times Now नवभारत में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. 2022 से चंडीगढ़ ब्यूरो हेड के तौर पर चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश को कवर कर रहे हैं. उन्होंने पंजाब बाढ़ त्रासदी, ऑपरेशन सिंदूर जैसी बड़ी घटनाओं को ग्राउंड जीरो से कवर किया है. हिमाचल प्रदेश में संजौली मस्जिद कवरेज के लिए उन्हें ENBA अवॉर्ड मिल चुका है.

और पढ़ें
End of Article