Delhi News : द्वारका में एग्जाम चीटिंग रैकेट का भंडाफोड़, AnyDesk-Ammy Admin से फैलाया जाल; हिरासत में 32 छात्र

आरोपी हर्ष वर्धन मुंबई के एक प्रतिष्ठित मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट की प्रवेश परीक्षा में गड़बड़ी कराने की साजिश रच रहा था। यह परीक्षा जयपुर के एक आईटी लैब में होनी थी, लेकिन आरोपी AnyDesk और Ammy Admin जैसे रिमोट एक्सेस सॉफ्टवेयर के जरिए वहां के कंप्यूटर सिस्टम को कंट्रोल करने की तैयारी में था।

दिल्ली : द्वारका जिला पुलिस ने ऑनलाइन परीक्षा में नकल कराने वाले एक बड़े संगठित रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी हर्ष वर्धन को गिरफ्तार किया गया है, जो अपने साथियों के साथ मिलकर प्रवेश परीक्षाओं में “पेपर सॉल्वर” बैठाने का काम करता था। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-23 द्वारका स्थित “हैप्पी होम्स” नाम की बिल्डिंग में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा, जहां कई युवक संदिग्ध हालत में मौजूद मिले। पूछताछ में पता चला कि ये सभी छात्र पैसे लेकर ऑनलाइन परीक्षा के सवाल हल करने के लिए बुलाए गए थे।

Dwarka online exams cheating racket

(सांकेतिक फोटो-Istock)

जांच में सामने आया कि आरोपी हर्ष वर्धन मुंबई के एक प्रतिष्ठित मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट की प्रवेश परीक्षा में गड़बड़ी कराने की साजिश रच रहा था। यह परीक्षा जयपुर के एक आईटी लैब में होनी थी, लेकिन आरोपी AnyDesk और Ammy Admin जैसे रिमोट एक्सेस सॉफ्टवेयर के जरिए वहां के कंप्यूटर सिस्टम को कंट्रोल करने की तैयारी में था।

End of Feed