Meerut News: रावण दहन में स्काई शॉट या रॉकेट का नहीं होगा उपयोग, आग लगने से बचने के लिए SSP का सख्त निर्देश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 24, 2023, 08:06 AM IST

Meerut Dussehra 2023 : मेरठ में दशहरा पर्व पर शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए है। इस दौरान SSP ने रावण दहन स्थलों का निरीक्षण भी किया। वहीं, पुतलों में स्काई शॉट या रॉकेट के उपयोग न करने के भी निर्देश दिए।

Dussehra 2023: मेरठ में दशहरा पर्व पर भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए SSP रोहित सिंह सजवाण और SP ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव ने रावण पुतला दहन स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रावण का पुतला बना रहे कारीगरों से बातचीत भी की। साथ ही रावण के पुतलों में इस्तेमाल की जाने वाली आतिशबाजी की जानकारी ली। कारीगरों को जागरूक करते हुए पुतलों में स्काई शॉट या रॉकेट के उपयोग न करने के भी निर्देश दिए। हालांकि, त्यौहारों के मौके पर शहर में कानून-व्यवस्था के मद्देनजर पैदल मार्च भी किया गया।

Meerut News: रावण दहन में स्काई शॉट या रॉकेट का नहीं होगा उपयोग, आग लगने से बचने के लिए SSP का सख्त निर्देश

Meerut News: रावण दहन में स्काई शॉट या रॉकेट का नहीं होगा उपयोग, आग लगने से बचने के लिए SSP का सख्त निर्देश ( तस्वीर: Pixabay)

सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश

दरअसल, सोमवार को रावण पुतला दहन स्थलों का निरीक्षण करते समय उन्होंने कारीगरों को निर्देश देते हुए कहा कि इन पटाखों से आग लगने का खतरा ज्यादा होता है। इस दौरान एसएसपी ने उपयोग किए जा रहे पटाखे जलवा कर भी देखे। वहीं, अधिकारियों को दशहरा पर्व पर भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए।

End of Feed