Kolkata Durga Puja 2026 : पुरानी ट्राम, पुराने टिकट और शहर की यादें, किडरपोर के पंडाल में इतिहास का सफर

Kolkata Durga Puja 2026 : कोलकाता के किडरपोर पल्ली सारदिया के दुर्गा पूजा पंडाल में इस बार शहर की ऐतिहासिक ट्राम विरासत को दर्शाया जाएगा। घोड़ों से खींची जाने वाली ट्राम से लेकर इलेक्ट्रिक ट्राम तक के सफर को मॉडल, पुराने टिकट, रूट प्लेट और तस्वीरों के जरिए दिखाया जाएगा। यह थीम कोलकाता की संस्कृति, इतिहास और पुरानी यादों को जीवंत करेगी।

Kolkata Durga Puja 2026 : कोलकाता की दुर्गा पूजा अपने अनूठे थीम और कलात्मक पंडालों के लिए मशहूर है। हर साल यहां के पूजा आयोजक इतिहास, संस्कृति और परंपराओं को कला के जरिए जीवंत करने की कोशिश करते हैं। इस बार किडरपोर पल्ली सारदिया का पंडाल कोलकाता की पहचान रही ट्राम की यादों को समर्पित है। ट्राम थीम पर तैयार यह पंडाल लोगों को उस दौर में ले जाने की कोशिश करता है, जब ट्राम की घंटी शहर की धड़कन का हिस्सा हुआ करती थी और इसकी पटरियों पर दौड़ती गाड़ियां कोलकाता की जिंदगी को रफ्तार देती थीं।

Durga Puja 2026

कोलकाता दुर्गा पूजा पर ट्राम की घंटी, पुराने टिकट और यादें!

इस पंडाल की खासियत है कि यहां कोलकाता की ट्राम के इतिहास को सिर्फ सजावट के जरिए नहीं, बल्कि कई दिलचस्प दृश्यों और यादगार वस्तुओं के माध्यम से पेश किया गया है। पंडाल में शुरुआती दौर की घोड़ों से खींची जाने वाली ट्राम से लेकर मौजूदा ट्राम के मॉडल तक लगाए गए हैं। ये मॉडल शहर में ट्राम के सफर के बदलते स्वरूप की कहानी बयां करते हैं। कभी घोड़ों के सहारे चलने वाली ट्राम से शुरू हुआ यह सफर समय के साथ बिजली से चलने वाली ट्राम तक पहुंचा और धीरे-धीरे कोलकाता की ऐतिहासिक पहचान बन गया।

End of Feed