पहाड़ों से इस बार अब तक ठंड नदारद, वजह यहां से सैकड़ों कोस दूर बंगाल की खाड़ी में

उत्तराखंड में पिछले सालों की तुलना में इस साल ठंड का असर कम दिख रहा है। दोपहर के समय यहां लोगों के पसीने छूट रहे हैं। लेकिन इसके पीछे की मुख्य वजह क्या है। पहाड़ी इलाके में ठंड इतनी बेअसर क्यों है? इसकी वजह बंगाल की खाड़ी में छिपी हुई है? आइए आपको बताएं -

पहाड़ी इलाकों में तापमान गिरने और ठंड बढ़ने का असर मैदानी इलाकों पर भी देखने को मिलता है। लेकिन अभी उत्तराखंड में ठंड बेअसर ही नजर आ रही है, जिसके कारण मैदानी इलाकों पर भी ठंड की शुरुआत सही तरह से नहीं हो पा रही है। भले ही पर्वतीय क्षेत्रों में और मैदानी इलाकों में सुबह-शाम के तापमान में कमी आई है, लेकिन पिछले सालों की तुलना में नवंबर के समय सामान्य तापमान अधिक बना हुआ है। यहां का न्यूनतम तापमान तीन से चार डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है। इतना ही नहीं अक्टूबर के महीने में बारिश में भी कमी आई है। लेकिन इसके पीछे का कारण क्या है? क्यों अभी तक उत्तराखंड जैसे पहाड़ी इलाके में ठंड बेअसर है? इसकी वजह यहां से कोसों दूर बंगाल की खाड़ी में है, आइए आपको उस वजह के बारे में बताएं -

Uttarakhand News

पहाड़ों से इस बार अब तक ठंड नदारद

क्यों पहाड़ों में अभी तक बेअसर है ठंड

मौसम विशेषज्ञ पहाड़ों में ठंड के बेअसर होने का कारण बारिश की कमी को बता रहे हैं। उनका कहना है कि उत्तराखंड से मानसून की विदाई के बाद से बंगाल की खाड़ी में कोई मजबूत साइक्लोन नहीं बना है, इसके कारण अक्टूबर माह में बारिश में 100 फीसदी कमी आई। यही कारण है कि इस साल ठंड पिछले सालों की तुलना में अभी तक बेअसर है। इसका उत्तराखंड के साथ-साथ मैदानी इलाकों पर भी असर देखने को मिल रहा है।

End of Feed