शहर

अब भीड़ में पहचाने जायेंगे अपराधी, दिल्ली पुलिस का अनूठा कदम तैनात किए 'DP Drishti' व्हीकल

दिल्ली पुलिस ने सोमवार को शाहदरा में 'डीपी-दृष्टि' नामक उच्च तकनीक से लैस 'फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम' (FRS) वाहन सड़क पर उतारा।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

राष्ट्रीय राजधानी के भीड़भाड़ वाले इलाकों में निगरानी और अपराध रोकथाम को मजबूत करने के उद्देश्य से, दिल्ली पुलिस ने सोमवार को शाहदरा में 'डीपी-दृष्टि' नामक उच्च तकनीक से लैस 'फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम' ( FRS) वाहन सोमवार को सड़क पर उतारा। दिल्ली पुलिस की 'डायनेमिक रियल-टाइम आइडेंटिफिकेशन एंड सर्विलांस फॉर ह्यूमन ट्रैकिंग इनिशिएटिव' (DP Drishti) नामक वाहन को गांधी नगर बाजार क्षेत्र में शाहदरा के पुलिस उपायुक्त (DCP) प्रशांत गौतम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

पुलिस के अनुसार, मोबाइल यूनिट अत्याधुनिक कैमरों से लैस है, जिसमें चेहरे की पहचान करने वाली प्रणाली एकीकृत है, जो भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में चेहरों को स्कैन करने और आपराधिक रिकॉर्ड वाले व्यक्तियों के डेटाबेस के साथ वास्तविक समय में उनका मिलान करने में सक्षम है।

प्रति मिनट कई चेहरों को स्कैन करेगी

डीसीपी ने कहा कि जब वाहन व्यस्त बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर गश्त करेगा, तो प्रणाली प्रति मिनट कई चेहरों को स्कैन करेगी और स्वचालित रूप से उनकी तुलना पुलिस रिकॉर्ड से करेगी है।उन्होंने कहा कि किसी चेहरा का पुलिस रिकॉर्ड से मिलान होने पर, प्रणाली तुरंत वाहन में तैनात पुलिस टीम को अलर्ट करेगी, जिससे त्वरित कार्रवाई संभव हो पाएगी। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस के इस कदम से अपराध को कम करने में काफी मदद मिलेगी।

यह वाहन उच्च गुणवत्ता वाली तस्वीरें खींचते हैं

पुलिस ने कहा कि यह प्रणाली विशेष रूप से गांधी नगर, कृष्णा नगर, शाहदरा और मंडोली रोड जैसे घनी आबादी वाले और व्यावसायिक रूप से सक्रिय क्षेत्रों के लिए डिज़ाइन की गई है, जहां ज्यादा भीड़ होने के चलते अपराधी अक्सर बच निकलते हैं। यह वाहन उच्च गुणवत्ता वाली तस्वीरें खींचते हैं, जिनका उपयोग जांच, कानूनी दस्तावेज़ीकरण और फॉरेंसिक पहचान के लिए किया जा सकता है। अधिकारी ने बताया कि इसे अपराध जोखिम क्षेत्रों में तैनात किया जा सकता है और आवश्यकताओं के आधार पर विभिन्न स्थानों पर स्थानांतरित किया जा सकता है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article