Lucknow: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा; डबल डेकर बस बेकाबू होकर पलटी, 3 बच्चों समेत पांच की मौत

लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सोमवार को एक डबल डेकर बस के पलटने से भीषण हादसा हुआ। इसमें एक महिला और तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों यात्री गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस और प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Lucknow Double Decker Bus Overturns: लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक महिला और तीन बच्चों सहित कुल पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कम से कम 45 अन्य यात्री घायल हो गए। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) निपुण अग्रवाल ने बताया कि घटना लुधियाना (पंजाब) से मोतिहारी (बिहार) जा रही बस के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे टोल के पास पलटने के कारण हुई। मृतकों की पहचान बीरेंद्र (30 वर्ष), अंजलि (8 वर्ष), प्रियांशु (15 वर्ष), छह वर्षीय एक लड़के और 30 वर्षीय एक अन्य व्यक्ति के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया।

Double-Decker Bus Overturns on Purvanchal Expressway in Lucknow

लखनऊ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी

घायलों का इलाज जारी

डीसीपी निपुण अग्रवाल ने बताया कि इस हादसे में कुल पांच लोगों की मौत हुई है, जिनमें एक पुरुष, एक महिला और तीन बच्चे शामिल हैं। उन्होंने कहा कि घायल यात्रियों को तुरंत एसजीपीजीआई (संजय गांधी स्नातकोत्तर चिकित्सा विज्ञान संस्थान) और केजीएमयू (किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय) के ट्रॉमा सेंटरों में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। डीसीपी ने यह भी बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और राहत तथा बचाव कार्य जारी है। अतिरिक्त डीसीपी (दक्षिण) रल्लापल्ली वसंत कुमार ने जानकारी दी कि इस दुर्घटना में घायल 14 यात्रियों को उच्च चिकित्सा केंद्रों में इलाज के लिए भेजा गया। यह हादसा एक्सप्रेसवे के 11.2 किलोमीटर के निशान के पास हुआ।

End of Feed