शहर

Gujarat: मोरबी में कुत्ते ने दिखाई वफादारी, मालिक की जान बचाकर किया हमलावरों को चारों खाने चित, देखें वीडियो

मोरबी जिले के टंकारा के मीताना गांव में तीन अनजान लोगों ने एक युवक पर लोहे की चीज से हमला कर दिया। जब मालिक को लगा की बचने के लिए अब कोई रास्ता नहीं है तो वो गेट के पास बंधे अपने पालतू कुत्ते तक पहुंचा और उसे खुला छोड़ दिया। जिसके बाद से पालतू कुत्ते ने तीनों हमलावरों का बहादुरी से सामना किया और उनको दौड़ाकर भगा दिया।

वैसे तो कुत्ते की वफादारी के किस्से आपने सुने ही होंगे, जहां इंसान और कुत्ते के रिश्ते की गहराई अक्सर उजागर होती है। एक ऐसी ही घटना गुजरात के मोरबी जिले के टंकारा के मिताना गांव में हुई है, जहां पर एक वफादार कुत्ते ने अपने मालिक को हमलावरों के जानलेवा वार से बचाया है और अपनी बहादुरी का उदाहरण पेश किया है। जानकारी के अनुसार मोरबी जिले के मिताना गांव में रहने वाले एक युवक पर 12 अप्रैल की रात को तीन अनजान हमलावरों ने हमला किया। युवक अपने खेत में बने घर के बाहर सो रहा था, जब हमलावर दीवार फांदकर अचानक हमला करने के लिए आए। तीनों हमलावरों ने युवक पर जानलेवा वार किया, लेकिन युवक ने निडरता और बुद्धिमानी से काम लिया। उसने गेट के पास बंधे अपने पालतू कुत्ते को खोल दिया। कुत्ते ने हमलावरों का डटकर सामना किया और उन्हें भागने पर मजबूर कर दिया।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

पुलिस ने इस घटना की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक का नाम अमितभाई थेबा है जो मोरबी जिले के टंकारा के मिताना गांव का निवासी है। युवक जब 12 अप्रैल की रात को अपने खेत में बने घर के बाहर सो रहा था तभी दीवार फांदकर आए तीन हमलावरों ने उसपर जानलेवा हमला किया। गंभीर चोटों के बावजूद, युवक ने अपने पालतू कुत्ते को मुक्त किया, जिसने हमलावरों का पीछा किया और उन्हें दौड़ाकर भगा दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

गुजरात के मोरबी में घटित इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो सीसीटीवी से लिया गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे युवक के पालतू कुत्ते ने उसकी जान बचाई और वफादारी की मिसाल कायम की। जहां भारत के अन्य शहरों में कुत्तों के काटने की खबर सनसनी मचा रही हैं, वहीं मोरबी जिले के मिताना गांव में एक कुत्ता अपने मालिक की जान बचाने के लिए रक्षक बनकर उभरा है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article