Ambedkar Jayanti Dispute : आंबेडकर जयंती पर भिड़े 2 गुट, मूर्ति स्थापना को लेकर झड़प; खीरी में भारी फोर्स तैनात

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर मूर्ति स्थापना को लेकर एक ही समाज के दो गुटों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान कुछ लोगों ने अफवाहों से भ्रमित होकर पुलिस कर्मियों पर पथराव किया।

लखीमपुर : लखीमपुर खीरी में आंबेडकर जयंती के अवसर पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति स्थापना को लेकर एक ही समाज के दो गुटों के बीच हुए विवाद और झड़प के बाद जिला प्रशासन ने स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण कर लिया है। डीएम-एसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर डटे हैं। क्षेत्र में शांति एवं सामान्य स्थिति बनी हुई है और कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है। हालात पर लगातार सतर्क नजर रखी जा रही है।

Ambedkar Jayanti Dispute

लखीमपुर खीरी अंबेडकर जयंती विवाद (फोटो-ट्विटर)

मूर्ति स्थापना के दौरान हुआ विवाद

अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) अमित कुमार राय ने बताया कि भीम आर्मी के कार्यकर्ता एक स्थान पर बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर रहे थे, जिसका उसी समाज के दूसरे पक्ष ने विरोध किया। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच छीना-झपटी और झड़प हो गई। इसी दौरान कुछ लोगों ने अफवाहों से भ्रमित होकर पुलिस कर्मियों पर पथराव किया।

End of Feed