शहर

Uttarkashi: धराली गांव के आपदा प्रभावितों को मिली 5-5 लाख की सहायता राशि, DM-विधायक ने किया राहत शिविरों का दौरा

उत्तरकाशी के धराली में आई आपदा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्धाकर सिंह धामी के निर्देशानुसार आपदा प्रभावित परिवारों को 5-5 लाख रुपये की दर से सहायता राशि का वितरण शुरू कर दिया गया है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य और क्षेत्रीय विधायक सुरेश चौहान ने सोमवार को धराली गांव में जाकर आपदा प्रभावितों को सहायता राशि के चेक वितरित किए और राहत शिविरों में लोगों से मुलाकात भी की।

Image

प्रभावित लोगों से मिले गंगोत्री विधायक और जिलाधिकारी

Photo : Times Now Digital

Uttarkashi News: उत्तराखंड के धराली गांव में हाल ही में आई आपदा से प्रभावित परिवारों को अब राहत मिलनी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार, आपदा प्रभावित प्रत्येक परिवार को 5 लाख की दर से सहायता राशि प्रदान की जा रही है। सोमवार को जिलाधिकारी प्रशांत आर्य और गंगोत्री क्षेत्र के विधायक सुरेश चौहान ने धराली गांव पहुंचकर प्रभावितों को सहायता राशि के चेक दिए।

धराली गांव में कुल 98 प्रभावित परिवारों के लिए सहायता राशि के चेक मौके पर भेजे गए थे। सोमवार को चेक वितरण की प्रक्रिया शुरू की गई, जो अभी भी जारी है। प्रशासन का कहना है कि शत प्रतिशत वितरण जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, विधायक सुरेश चौहान और गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट ने राहत शिविरों में जाकर प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उनके साथ भोजन किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि शासन-प्रशासन इस मुश्किल घड़ी में हर कदम पर पीड़ितों के साथ खड़ा है।

धराली गांव के आपदाग्रस्त इलाके में प्रशासन द्वारा बनाए गए राहत शिविरों में पीड़ितों के रहने, भोजन और चिकित्सा की उचित व्यवस्था की गई है। आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। प्रभावित क्षेत्र में आम जीवन को पटरी पर लाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे है।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article