'दिल्ली PWD का 10 सूत्रीय मानसूनी प्लान'...डीजल जेनरेटर सेट, वैकल्पिक' पंप, 10 घंटे का ईंधन स्टॉक; जानें SOP

एसओपी में कहा गया है, ’’भारी वर्षा की स्थिति में, पंप का संचालन केवल डीजल जनरेटर सेट पर ही किया जाएगा। आदेश में कहा गया है, ’’कोई भी विद्युत केबल पानी में डूबी नहीं रहनी चाहिए।

दिल्ली : दिल्ली सरकार ने मानसून के दौरान जलभराव से निपटने के लिए जल निकासी पंपों की निरंतर निगरानी सुनिश्चित करने हेतु एक विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा जारी की गयी 10 सूत्रीय मानक संचालन प्रक्रिया में शहर में मानसून के मौसम के दौरान यातायात प्रबंधन, जल निकासी, सड़कों को नुकसान से बचाने और जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए जाने वाले उपायों को सूचीबद्ध किया गया है।

Delhi waterlogging hotspots

दिल्ली पीडब्ल्यू ने मानसून का बनाया बड़ा प्लान

आदेश में कहा गया है, ’’जहां भी स्वचालन किया गया है, वहां पंपों को स्वचालित मोड पर चलाया जाएगा तथा कंपन, अत्यधिक गर्म हो जाने, असामान्य शोर या रिसाव की जांच के लिए संचालन की निरंतर निगरानी की जानी चाहिए। मानक परिचालन प्रक्रिया के अनुसार, क्षेत्र के कर्मचारियों को वर्षा के दौरान संभावित स्थानों से पानी की प्रभावी निकासी सुनिश्चित करने के लिए जल निकासी प्रवाह की बारीकी से निगरानी करने का निर्देश दिया गया है।

End of Feed