Dhanteras 2023: धनतेरस पर अपने शहर में इन बाजारों से करें सोने-चांदी की खरीददारी, यहां देखें शुभ मुहूर्त

Dhanteras Gold Silver Buying Market and Shubh Muhurat 2023: धनतेरस के दिन आपके शहर में लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है और शहरों में सोना-चांदी का क्या भाव है, इसके बारे में हम आपको बताएंगे। साथ ही आपके शहरों के सस्ते मार्केट के बारे में भी जानकारी देंगे।

Dhanteras Gold Silver Buying Market and Shubh Muhurat 2023: इस साल 10 नवंबर को धनतेरस का त्योहार पड़ रहा है। धनतेरस को धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। धनतेरस के दिन लक्ष्मी माता और कुबेर देव की पूजा होती है ताकि घर में धन और संपन्नता बनी रहे। इस दिन लक्ष्मी पूजा प्रदोष काल के दौरान ही की जाती है। प्रदोष काल सूर्यास्त के बाद शुरू होकर ढाई घंटे के करीब रहता है। आपके शहर में पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे। धनतेरस के दिन सोना-चांदी की चीजें और बर्तन खरीदने का रिवाज है। आज हम आपको बताएंगे कि आपके शहर में धनतेरस के दिन सोना चांदी का क्या भाव है और किस जगह से सस्ते में खरीदारी कर सकते हैं।

Dhanteras

धनतेरस पर पूजा का शुभ-मुहूर्त (फोटो साभार -istock)

इन बाजारों से करें सस्ती शॉपिंग

  • दिल्ली में चांदनी चौक का दरीबा कलान मार्केट
  • दिल्ली का जनपथ, सरोजनी मार्केट और लाजपत नगर
  • मथुरा का छत्ता मार्केट और कृष्णा नगर मार्केट
  • मेरठ का गढ़ रोड बाजार
  • लखनऊ का अमीनाबाद मार्केट
  • प्रयागराज का चौक बाजार और कटरा बाजार
  • बनारस का गदौलिया मार्केट
  • नोएडा का इंदिरा मार्केट
  • पटना का खेतान मार्केट, हथवा मार्केट और मौर्या लोक शॉपिंग कॉम्पलेक्स
  • रांची का फरियाल शॉपिंग सेंटर और कश्मीर वस्त्रालय संग्रह

End of Feed