Vaishno Devi: माता वैष्णों के दरबार में अब भक्तों को मिलेंगे पौधे, श्राइन बोर्ड ने शुरू की नई पहल

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 5, 2024, 08:55 PM IST

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने एक नयी पहल शुरू की है। इसके तहत तीर्थयात्रियों को प्रसाद के रूप में हाल में ही स्थापित नर्सरी 'वैष्णवी वाटिका' से पौधे भेंट करेंगे।

Vaishno Devi: जम्मू-कश्मीर के प्रमुख तीर्थस्थल माता वैष्णो देवी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को अब प्रसाद के रूप में पौधा मिलेगा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडीएसबी) ने इसकी जानकारी दी। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने एक नयी पहल शुरू की है, जिसके तहत वे तीर्थयात्रियों को हाल में ही स्थापित नर्सरी 'वैष्णवी वाटिका' से पौधे भेंट करेंगे।

Shri Mata Vaishno Devi

फाइल फोटो।

श्राइन बोर्ड की नई पहल

बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अंशुल गर्ग ने बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर माता वैष्णो देवी मंदिर के आधार शिविर कटरा में नर्सरी का शुभारंभ किया। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले की त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर केंद्र शासित प्रदेश के सबसे पूजनीय स्थलों में से एक है, जहां प्रतिवर्ष करीब एक करोड़ श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं।

End of Feed