शहर

हैदराबाद में बच्चे का मिला शव, कुत्ते ने नोचकर कर दिया छलनी

हैदराबाद में कचरे के ढेर के पास छह साल के एक बच्चे का शव मिला। बच्चे की डेडबॉडी पर कुत्ते के काटने के निशान थे।

Image

कुत्ते ने बच्चे को मार डाला

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

हैदराबाद: हैदराबाद में बुधवार को कचरे के ढेर के पास छह साल के एक बच्चे का शव मिला जिस पर कुत्ते के काटने के निशान थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।नगर निगम के एक अधिकारी ने हालांकि कहा कि बच्चे की मौत के कारण का पता नहीं चला है और अभी यह नहीं कहा जा सकता कि बच्चे की मौत आवारा कुत्ते के हमले से हुई है। शव फूला हुआ है, जिसको देखकर संदेह होता है कि बच्चा कचरे के ढेर के पास बने जलाशय में गिर गया होगा।

अधिकारी ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कुत्ते ने बच्चे को कब काटा। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चा कचरे के ढेर के पास ही अपने पिता और दादी के साथ रहता था और कुत्तों के साथ अक्सर खेलता था।

कुत्तों के साथ खेल रहा था बच्चा

मंगलवार की शाम को वह कुत्तों के साथ खेल रहा था और वापस घर नहीं आया। बुधवार की सुबह स्थानीय लोगों ने बच्चे के शव को देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि शव पर कुत्ते के काटने के निशान थे। बच्चे की दादी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि बच्चे की मौत कुत्ते के काटने की वजह से हुए जख्मों के कारण हुई है। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

(इनपुट - भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article