मथुरा-वृंदावन की कुंज गलियों में उड़ा रंग-गुलाल, राधे-राधे के बीच घुली होली की मिठास

Vrindavan Ki Holi: मथुरा और वृंदावन के मंदिरों में होली का अलग रूप देखने को मिल रहा है। होली की मिठास के बीच राधा रानी और भगवान श्री कृष्ण से जयकारे लग रहे हैं। रंगों के पर्व का आनंद लेने के लिए दूर-दराज से लोग परिवार के साथ कुंज गलियों में पहुंचे हैं।

मथुरा : होली का असली आनंद मथुरा और वृंदावन में आता है, जहां भक्त आध्यत्मिक रंग में रंगकर होली का पर्व मनाते हैं। 25 फरवरी से ही मथुरा और वृंदावन में होली का आगाज हो चुका है, लेकिन 4 मार्च से पहले मथुरा-वृंदावन में भक्तों की भारी भीड़ होली खेलने के लिए पहुंच रही है। देश के अलग-अलग राज्यों से लोगों को वृंदावन में होली का आनंद लेते हुए देखा जा रहा है।

Holi Festival in Mathura

मथुरा और वृंदावन की होली

मथुरा और वृंदावन के मंदिरों में होली का अलग रूप देखने को मिलता है, और यही कारण है कि लोग मथुरा-वृंदावन की होली का आनंद लेने और वहां की रज को माथे से लगाने के लिए आते हैं। होली का आनंद लेने इटावा से पहुंचे श्रद्धालु ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "मथुरा की होली के बारे में जितना सुना था, उससे कहीं ज्यादा आनंद से भरा महसूस कर रहे हैं। यहां की होली में एक मिठास है, जो राधा रानी और भगवान श्री कृष्ण से जोड़ती है। यहां की होली की मिठास का आनंद लेने के लिए ही हम परिवार के साथ पहुंचे हैं।"

End of Feed