Delhi News : यमुना में नहाने गए 2 बच्चे डूबे, एक की डेडबॉडी बरामद; सर्च ऑपरेशन जारी

दिल्ली में यमुना नहाने गए 2 बच्चे डूब गए, जिन्हें तिमारपुर थाना पुलिस और स्थानीय गोताखोर बचाने की कोशिश में रेस्क्यू अभियान चला रहे हैं। हालांकि, कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने 13 वर्षीय दिक्षु का शव नदी से बाहर निकाल लिया। वहीं, दूसरे बच्चे प्रताप की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।

दिल्ली : तिमारपुर इलाके स्थित सुरघाट यमुना नदी में मंगलवार को एक बड़ा दुख:द हादसा हो गया, जहां नहाने गए 6 दोस्तों में से 2 नाबालिग बच्चे डूब गए। हादसे के बाद इलाके में पुलिस व स्थानीय गोताखोरों की टीम ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। मीडिया खबरों के मुताबिक, सभी बच्चे डेयरी नंबर-3 इलाके के रहने वाले थे और दोपहर के समय यमुना में नहाने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान नदी की गहराई और तेज धारा की चपेट में आने से 13 वर्षीय दिक्षु और 11 वर्षीय प्रताप डूब गए। बाकी बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

Delhi Yamuna drowning incident

दिल्ली में यमुना में बच्चे डूबे (फोटो-Istock)

स्थानीय लोगों से प्राप्त सूचना के आधार पर तिमारपुर थाना पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद 13 वर्षीय दिक्षु का शव बरामद कर लिया गया, जबकि दूसरे बच्चे प्रताप की तलाश अभी जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यमुना के इस हिस्से में अचानक गहराई बढ़ जाती है और तेज बहाव के कारण अक्सर इस तरह के हादसे होते रहते हैं। पूर्व में भी सुरघाट और तिमारपुर इलाके में कई डूबने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

End of Feed