दिल्ली में आज का मौसम (31 August 2026): दिल्ली में मानसून एक बार फिर से कमजोर पड़ गया। जिसके कारण उमस हावी हो रही है और लोगों को चिपचिपी गर्मी परेशान कर रही है। इस मौसम में कूलर-पंखे से बिल्कुल राहत नहीं मिल रही है। दिन में धूप भी निकल रही है और कभी-कभी बादल भी छा रहे हैं। लेकिन बारिश देखने को नहीं मिल रही है। हालांकि आज सुबह से मौसम का मिजाज कुछ बदला हुआ लग रहा है। सुबह से ही ठंडी हवाएं चल रही है और आसमान में बादल भी छाए हुए हैं। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली में बारिश होगी या नहीं।
दिल्ली में आज मौसम का हाल (सांकेतिक फोटो)
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज हल्के बादल छाए रहेंगे। लेकिन बारिश की संभावना बेहद कम है। दिन में लोगों को तेज धूप भी परेशान कर सकती है। राजधानी में आज अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास द्रज किया जा सकता है।
दिल्ली में कल से बारिश के आसार
IMD के अनुसार, 24 घंटे बाद यानी मंगलवार से दिल्ली के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान राजधानी के अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही बादल गरजने और बिजली चमकने के भी आसार हैं। बारिश के कारण तापमान में भी 1-2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। जिससे लोगों को उमस से हल्की राहत मिलने की उम्मीद है।
रविवार को दिल्ली में आसमान में हल्के बादल छाए रहे। इस दौरान धूप भी निकली रही। मौसम विभाग के अनुसार बीते दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, यह सामान्य से 1.0 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा रहा।
