दिल्ली के उत्तम नगर में मारे गए तरुण के मामले में लागू हो योगी मॉडल; विहिप ने क्यों कर दी ये मांग?

Uttam Nagar Tarun Khatik Murder Case: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने उत्तम नगर के जेजे कॉलोनी इलाके में होली के दौरान हुई झड़प में 26 वर्षीय तरुण खटीक की हत्या की सोमवार को कड़ी निंदा की है। साथ ही दोषियों के खिलाफ योगी आदित्यनाथ के "मॉडल" के तहत कार्रवाई की मांग की।

उत्तम नगर में होली के दौरान दो परिवारों के बीच हुई झड़प में 26 वर्षीय तरुण खटिक की हत्या के सिलसिले में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने बड़ी मांग कर दी है। विहिप ने हत्या की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ योगी आदित्यनाथ के 'मॉडल' के तहत कार्रवाई की मांग की। बता दें कि इस मामले में आज सात और लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है।

दिल्ली के उत्तम नगर में हुई तरुण की हत्या के मामले में क्या है नया अपडेट?

दिल्ली के उत्तम नगर में हुई तरुण की हत्या के मामले में क्या है नया अपडेट?

लागू किया जाए योगी मॉडल

विहिप के संयुक्त महासचिव सुरेन्द्र जैन ने कहा कि इस मामले में अधिकारियों द्वारा अब तक की गई कार्रवाई अधूरी है। तरुण की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के बाद सरकार की कार्रवाई का हम स्वागत करते हैं। हालांकि, यह कार्रवाई अब भी अधूरी है। मुख्य षड्यंत्रकारी अब तक गिरफ्तार नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि योगी मॉडल’ के तहत की गई कार्रवाई की अक्सर चर्चा होती है, लेकिन इस मॉडल को केवल आंशिक रूप से लागू किया गया है। इसे पूरी तरह से लागू किया जाना चाहिए।

End of Feed