शहर

Rishikesh: दिल्ली से आए पर्यटकों के साथ हादसा, गंगा नदी में नहाते समय दो युवक बहे, सर्च ऑपरेशन जारी

Rishikesh: दिल्ली से पांच दोस्त ऋषिकेश घूमने आए थे और शिवपुरी के एक होटल में रुके थे। रविवार सुबह दो दोस्त गंगा नदी में नाहने के लिए गए। लेकिन तेज बहाव के कारण दोनों नदी में बह गए। एसडीआरएफ की टीम बचाव अभियान में जुटी हुई है।

Image

दो युवक नदी में बहे (सांकेतिक फोटो)

Youth Drown in Rishikesh: ऋषिकेश के निकट शिवपुरी में रविवार को दिल्ली के दो युवक गंगा नदी में नहाते समय उसके तेज बहाव में बह गए। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंची और युवकों की तलाश के लिए नदी में खोजबीन अभियान शुरू किया। लेकिन उनका अभी तक कुछ पता नहीं चला है ।

दिल्ली से घूमने आए थे पांच दोस्त

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली के ओखला निवासी आकाश और संदीप (दोनों की उम्र 23 वर्ष) अपने तीन अन्य मित्रों सचिन, राजीव चौधरी और महेश के साथ शनिवार देर रात्रि करीब दो बजे शिवपुरी के एक होटल पहुंचे थे। पुलिस ने बताया कि आकाश और संदीप सुबह होटल के नीचे गंगा नदी के किनारे नहाने लगे और इसी दौरान वे पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए। एसडीआरएफ और पुलिस के गोताखोरों के दल युवकों की तलाश के अभियान में जुटे हैं। युवकों के परिजन को घटना के बारे में सूचना दे दी गयी है।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटनाएं

बताया जा रहा है कि रविवार सुबह गंगा नदी में नहाते समय तेज बहाव के कारण आकाश बहने लगा। जिसे बचाने के लिए संदीप भी नदी में कूद गया। लेकिन नदी के तेज बहाव में दोनों दूर तक बहते चले गए। उनकी तलाश में एसडीआरएफ की टीम सर्च अभियान चला रही है। गौरतलब है कि पर्यटकों के साथ पहले भी कई बार गंगा नदी में डूबने की घटनाएं हो चुकी हैं। पर्यटकों को जागरुक करने के लिए पुलिस की ओर से समय समय पर अभियान भी चलाया जाता है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article