शहर

संसद का मानसून सत्र कल से, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर जाने से बचें

20 जुलाई से संसद के मानसून सत्र की शुरुआत हो रही है। जिसको देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इस दौरान संसद भवन और आसपास के कई रास्तों पर ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे।

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : iStock

Delhi Traffic Protest: संसद का मानसून सत्र (Monsoon Session 2026) सोमवार यानी 20 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। जिसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर बताया है कि सत्र के दौरान संसद भवन और उसके आसपास के इलाकों में गाड़ियों की भारी आवाजाही रहेगी। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था के कारण कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता को परेशानी और जाम से बचने के लिए प्रभावित रास्तों और चौराहों से दूर रहने की सलाह दी है।

इन रास्तों पर जाने से बचें

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, रफी मार्ग, मोतीलाल नेहरू मार्ग, मौलाना आजाद रोड, के. कामराज मार्ग, रायसीना रोड, राजेंद्र प्रसाद रोड, संसद मार्ग, अशोक रोड, तालकटोरा रोड, पंडित पंत मार्ग और रकाबगंज गुरुद्वारा रोड पर यातायात प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा विजय चौक, बोट क्लब, रेल भवन गोलचक्कर, सुनेहरी मस्जिद, पटेल चौक, बूटा सिंह चौक, प्राइम चौक, जीआरजी और जलेबी चौक जैसे प्रमुख जंक्शनों पर भी भारी ट्रैफिक जाम रहने की संभावना है।

इन वैकल्पिक रास्तों का करें इस्तेमाल

लुटियंस दिल्ली या आसपास से गुजरने वाले वाहन चालक ट्रैफिक जाम से बचने के लिए जिन रास्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं, उनमें जनपथ, मान सिंह रोड, अकबर रोड, तीन मूर्ति मार्ग, शांति पथ, मौलाना अब्दुल कलाम आज़ाद रोड, कमाल अतातुर्क मार्ग, पंचशील मार्ग, विनय मार्ग, कनॉट प्लेस का आउटर सर्किल, बाबा खड़क सिंह मार्ग, आरएमएल (RML) गोलचक्कर, मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड, 11 मूर्ति और सरदार पटेल मार्ग शामिल हैं।

वाहन चालकों से ट्रैफिक पुलिस की अपील

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे व्यस्त समय (Peak Hours) के दौरान प्रभावित सड़कों और चौराहों पर जाने से बचें। अपनी यात्रा को पहले से प्लान करें और सफर के लिए कुछ अतिरिक्त समय लेकर ही घर से निकलें। सभी वाहन चालकों से संयम बनाए रखने, यातायात नियमों का पालन करने और प्रमुख चौराहों पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया गया है। लोग किसी भी सहायता के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल (X, फेसबुक, इंस्टाग्राम) या हेल्पलाइन नंबर 1095 / 011-25844444 पर संपर्क कर सकते हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article