Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में स्थित भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट (India AI Impact Summit 2026) का आज पांचवां दिन है। इस समिट के चलते ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली में आज विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। सम्मेलन स्थल भारत मंडपम, इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट और शहर के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर VVIP मूवमेंट को देखते हुए यह डायवर्जन लागू किया गया है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक आज यानी 20 फरवरी 2026 को सुबह 8 से 10 बजे और शाम 5 से 9 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा। इन मार्गों पर VVIP काफिलों के कारण ट्रैफिक धीमा रहने या आंशिक रूप से रोके जाने की संभावना है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे प्रभावित मार्गों से बचें और ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करें।
ये रास्ते रहेंगे प्रभावित
सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रीसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, जनपथ, विंडसर प्लेस, तीस जनवरी मार्ग, पृथ्वीराज रोड, राजेश पायलट मार्ग, सुब्रह्मण्यम भारती मार्ग, मथुरा रोड (लोदी फ्लाईओवर से डॉ. दिनेश चंद्र डालमिया चौक तक), भैरों मार्ग, शांति पथ (सत्य मार्ग से कौटिल्य मार्ग तक), अफ्रीका एवेन्यू, सत्य मार्ग, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, गुरुग्राम रोड और परेड रोड।
वैकल्पिक मार्ग
सैन मार्टिन मार्ग, पंचशील मार्ग, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड, कमाल अतातुर्क मार्ग, अरबिंदो मार्ग, लोधी रोड, बारापुला रोड, रिंग रोड, तिलक मार्ग, फिरोज शाह रोड, रफी मार्ग, संसद मार्ग, एनएच-48, राव तुला राम मार्ग, ओल्ड दिल्ली-गुरुग्राम रोड, यूईआर-II, एनएच-48, के. कामराज मार्ग, साउथ एवेन्यू रोड और वंदेमातरम मार्ग।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। साथ ही यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर पहले से योजना बनाकर निकलें और लेन डिसिप्लिन का पालन करें। जिससे यातायात व्यवस्था को सुचारु रखा जा सके।
