Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में दशहरे पर ट्रैफिक डायवर्जन, शाम 5 से 8 बजे तक इन रास्तों से बचें

दशहरा और रावण दहन के आयोजनों को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को पूर्वी दिल्ली में विशेष ट्रैफिक व्यवस्था की है। इसके तहत शाम 5 से 8 बजे तक कई रास्तों पर जरूरत के अनुसार डायवर्जन लागू होंगे।

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में दशहरे के अवसर पर रावण दहन के आयोजनों में जुटने वाली भीड़ को देखते हुए पूर्वी दिल्ली में यातायात व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंगलवार को शाम के समय कई प्रमुख सड़कों पर लोगों और वाहनों की आवाजाही बढ़ने की आशंका है। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस जरूरत के अनुसार कई मार्गों पर डायवर्जन लागू करेगी।

delhi traffic advisory

दिल्ली में आज बदलेगा ट्रैफिक (सांकेतिक फोटो)

इन रास्तों से आज बचें

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार, आज शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक NH-24, रोड नंबर 57, रोड नंबर 57A, रोड नंबर 56 और विकास मार्ग पर जरूरत के अनुसार ट्रैफिक को वैकल्पिक रास्तों की ओर डायवर्ट किया सकता है। वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे इन सड़कों से गुजरने से बचें और संभव हो तो वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।

End of Feed