दिल्ली में बनेगा एक और एलिवेटेड कॉरिडोर, इन इलाकों को होगा फायदा

दिल्ली में रिंग रोड को एलिवेटेड बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी को जून तक इस पूरी परियोजना की डीपीआर तैयार करनी है। प्रोजेक्ट के पहले चरण में मजनू का टीला से सलीमगढ़ किला रोड तक के हिस्से को प्राथमिकता दी गई है। पूरी डीपीआर आने के बाद आकलन करके निर्माण शुरू करने का फैसला किया जाएगा।

Delhi News: दिल्ली में ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए रिंग रोड को एलिवेटेड बनाने की तैयारी तेज कर दी गई है। लोक निर्माण विभाग (PWD) को जून तक इस प्रोजेक्ट की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करनी होगी। पहले फेज के तहत डीपीआर तैयार करने का काम जारी है। इस परियोजना का पूरा डीपीआर आने के बाद आगे के निर्माण कार्य पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

elevated road

सांकेतिक फोटो (istock)

एलेवेटेड रोड प्रोजेक्ट का पहला फेज

पीडब्ल्यूडी के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, इस परियोजना में मजनू का टीला से सलीमगढ़ किले तक करीब 5 किलोमीटर का हिस्सा प्राथमिकता पर रखा गया है। पूरी रिंग रोड का एकमुश्त डीपीआर जून तक सौंपा जाएगा। जिसके बाद यह आकलन किया जा सकेगा कि वर्तमान में किन क्षेत्रों में ट्रैफिक जाम की समस्या सबसे अधिक है और आने वाले समय में किन हिस्सों पर यातायात का दबाव बढ़ सकता है। जिसके आधार पर एलिवेटेड रोड का निर्माण शुरू करने के लिए अंतिम फैसला किया जाएगा।

End of Feed