दिल्ली PWD ने अधिकारियों के लिए कारपूलिंग का आदेश जारी किया, विदेश यात्राएं अगले आदेश तक रद्द

Delhi PWD Order: दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने ईंधन बचत और ऊर्जा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों के लिए कारपूलिंग और सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल को अनिवार्य करने जैसे निर्देश जारी किए हैं।

Delhi PWD Order: दिल्ली सरकार का लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) अब ईंधन बचत और ऊर्जा सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठा रहा है। इसी दिशा में विभाग ने शनिवार को एक नया आदेश जारी किया, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों को निरीक्षण और सरकारी कार्यक्रमों के दौरान ‘कारपूलिंग’ यानी एक साथ यात्रा करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा सार्वजनिक परिवहन और इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को भी बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए हैं। पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऊर्जा सुरक्षा और ईंधन बचत की अपील का हवाला देते हुए अधिकारियों की सभी विदेश यात्राएं रद्द करने का आदेश भी जारी किया। यह आदेश व्यक्तिगत और सरकारी दोनों तरह की यात्राओं पर लागू होगा।

Delhi government

दिल्ली PWD ने अधिकारियों के लिए कारपूलिंग का आदेश जारी किया (पीटीआई फाइल फोटो)

अगले निर्देश तक कोई भी अधिकारी या कर्मचारी नहीं करेगा विदेश यात्रा

आदेश में साफ कहा गया है कि अगले निर्देश तक कोई भी अधिकारी या कर्मचारी विदेश यात्रा नहीं करेगा। जिन अधिकारियों की विदेश यात्रा पहले से तय थी या जिनका अवकाश स्वीकृत हो चुका था, उन्हें भी तुरंत रद्द माना जाएगा। विभाग ने कहा है कि यदि किसी प्रकार का विदेश यात्रा प्रस्ताव लंबित है तो उसे भी वापस लिया जाए। पीडब्ल्यूडी ने यह भी निर्देश दिया है कि निरीक्षण, उद्घाटन और अन्य सरकारी कार्यक्रमों के दौरान अधिकारी एक साथ यात्रा करें। इसके लिए इलेक्ट्रिक वाहन, साझा वाहन और बस या मेट्रो जैसे सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने पर जोर दिया गया है।

End of Feed