शहर

कल का पावरकट (Power Cut 5 June 2026): मुंडका, विष्णु गार्डन, खानपुर, नानकपुरा, जाफरपुर समेत इन इलाकों में शुक्रवार को घंटों बत्ती गुल रहेगी, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut Schedule 5 June, 2026: दिल्ली शुक्रवार को मुंडका, जाफरपुर, जनकपुरी, नानकपुरा, मोहन गार्डन, विष्णु गार्डन, तिगड़ी, खानपुर, निहाल विहार, विकासपुरी, समेत कई इलाकों में बिजली की कटौती होगी। यहां देखें किन इलाकों में पावर कट रहेगा, समय और क्षेत्रों की पूरी लिस्ट यहां है।

Image

दिल्ली में शुक्रवार को कई इलाकों में 2-3 घंटे तक बिजली गुल रहेगी

Delhi Power Cut Schedule 5 June, 2026: राजधानी दिल्ली में एक और पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक्टिव हो गया है। इस वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से दिल्ली में आज यानी गुरुवार 4 जून को दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। तेज आंधी चली, जिसमें कई पेड़ उखड़ गए। मौसम में हुए इस बदलाव के चलते राजधानी का तापमान भी गिर गया। इससे दिल्ली में अगले कुछ दिन बिजली की डिमांड कम होगी। लेकिन दिल्ली जैसे शहर में बिजली कटौती किसी बुरे सपने से कम नहीं है। दिल्ली में बिजली वितरण कंपनी BSES ने कल यानी शुक्रवार 5 जून को राजधानी के कई इलाकों में बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया है। चलिए जानते हैं शुक्रवार को किन इलाकों में और क्यों बिजली कटौती होगी।

BSES के अनुसार कल शुक्रवार 5 जून 2026 को निर्धारित रखरखाव और नेटवर्क अपग्रेडेशन कार्यों के चलते दिल्की के कई इलाकों में कुछ घंटों के लिए बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली वितरण कंपनी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार ट्रांसफॉर्मर अपग्रेडेशन, एलटी सर्किट अपग्रेडेशन, 11 केवी फीडर मेंटेनेंस और आरएमयू (RMU) से जुड़े तकनीकी कार्यों के चलते कई क्षेत्रों में अस्थायी तौर पर बिजली कटौती होगी।

इन इलाकों में तीन घंटे तक पावर कट

नांगलोई डिवीजन के अंतर्गत आने वाले विकासपुरी एक्सटेंशन, निहाल विहार, अध्यापक नगर और आसपास के इलाकों में ट्रांसफॉर्मर नेटवर्क अपग्रेडेशन का काम किया जाएगा। इसके चलते सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक और कुछ क्षेत्रों में 11 बजे से 2 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रह सकती है।

तिगड़ी, संगम विहार में बिजली कटौती

खानपुर डिवीजन में तिगड़ी कॉलोनी, तिगड़ी संगम विहार और खानपुर गांव में शुक्रवार को अलग-अलग तकनीकी कार्य किए जाने हैं। यहां सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक और कुछ इलाकों में 12:30 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। कंपनी के अनुसार नए एलटीएबी सर्किट बिछाने और आरएमयू से जुड़े रखरखाव काम किए जाएंगे।

विष्णु गार्डन, IIT दिल्ली में पावर कट

टैगोर गार्डन क्षेत्र के वजीरपुरा, चौखंडी और विष्णु गार्डन इलाकों में 11 केवी फीडर से संबंधित तकनीकी समस्या को दूर करने के लिए सुबह 11 बजे से 12:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं हौज खास स्थित आईआईटी दिल्ली परिसर में आरएमयू ऑपरेशन मैकेनिज्म में आई खराबी को ठीक करने के लिए सुबह 11 बजे से 12 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रह सकती है।

जनकपुरी, नानकपुरा में दो घंटे नहीं आएगी बिजली

जनकपुरी डिवीजन के अंतर्गत राजौरी गार्डन के ब्लॉक-जी तथा हरि नगर के नानकपुरा क्षेत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नेटवर्क अपग्रेडेशन का काम किया जाएगा। इसी तरह मोहन गार्डन डिवीजन के विकास नगर, ओम विहार फेज-5 और हस्तसाल क्षेत्रों में भी इसी दौरान बिजली की कटौती होगी।

जहां बिजली कटौती होगी वहां की पूरी डिटेल

DIVISIONTIME(HRS)REASONAREA
NANGLOI11:00-14:00TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONVIKASPURI EXTN,
KHANPUR11:00-13:00RMU-RMU COVER MISSINGTIGRI COLONY TIGRI SANGAM VIHAR,
KHANPUR11:00-12:30LT CIRCUIT-NEW LTAB CIRCUIT LAYINGKHANPUR VILLAGE KHANPUR,
TAGORE GARDEN11:00-12:3011KV FEEDER-PROBLEM IN RMUBLOCK WZ SHAHPURA CHAUKHANDI VISHNU GARDEN,
NANGLOI11:00-14:00TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONDDA PARK NIHAL VIHAR ADHYAPAK NAGAR NANGLOI,
HAUZ KHAS11:00-12:00RMU-DEFECT IN OPERATION MECHANISMINDIAN INSTITUTE OF TECHNOLOGY DELHI HAUZ KHAS,
JANAKPURI10:00-12:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONBLOCK G RAJOURI GARDEN,
MOHAN GARDEN10:00-12:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONRAZA PUR KHURD VIKAS NAGAR,
JAFFARPUR10:00-12:0011KV FEEDER-PREVENTIVE MAINTENANCESARANGPUR VILLAGE,QAZIPUR VILLAGE,DHANSA VILLAGE,JAFARPUR KALAN VILLAGE,ISSAPUR VILLAGE,BADHOSRA,
MOHAN GARDEN10:00-12:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONPHASE 5 OM VIHAR HASTSAL,
JANAKPURI10:00-12:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONBLOCK MS NANAK PURA HARI NAGAR,
NANGLOI10:00-13:00TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONVIKASPURI EXTN,
MUNDKA09:00-11:00LT CIRCUIT-NEW LTAB CIRCUIT LAYINGYADAV PARK KAMARUDDIN NAGAR,
MUNDKA09:00-10:30LT CIRCUIT-NEW LTAB CIRCUIT LAYINGBLOCK A NANGLOI EXTENSION

धनसा, मुंडका में बत्ती गुल रहेगी

जाफरपुर डिवीजन के अंतर्गत सारंगपुर, काजीपुर, धनसा, जाफरपुर कलां, इस्सापुर और बधोसरा गांव में 11 केवी फीडर की प्रिवेंटिव मेंटेनेंस के चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसके अलावा मुंडका डिवीजन के यादव पार्क, कमरुद्दीन नगर और नांगलोई एक्सटेंशन के कुछ हिस्सों में नए एलटीएबी सर्किट बिछाने के लिए सुबह 9 बजे से 11 बजे तथा कुछ क्षेत्रों में 10:30 बजे तक बिजली कटौती का शेड्यूल तय किया गया है।

दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि अगर आपके क्षेत्र में भी शेड्यूल पावर कट है तो सभी जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को पहले से चार्ज कर लें और निर्धारित समय के अनुसार अपनी दैनिक गतिविधियों को प्लान करें। हालांकि, मौसम या तकनीकी परिस्थितियों के अनुसार शेड्यूल में कुछ बदलाव भी किए जा सकते हैं।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article