CJP नेताओं की जमानत पर सुनवाई में देरी के बीच मजिस्ट्रेट को मिली धमकी! दिल्ली पुलिस ने दर्ज की NCR

सौरव दास और आशुतोष रंका को 14 अक्टूबर को पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। आरोप है कि दोनों ने जंतर-मंतर के बंद दरवाजों को फांदकर परिसर में प्रवेश किया था।

दिल्ली पुलिस ने रविवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ एक मजिस्ट्रेट को कथित तौर पर धमकी देने के आरोप में गैर-संज्ञेय रिपोर्ट (NCR) दर्ज की। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब CJP ने आरोप लगाया है कि उसके दोनों नेताओं की रिहाई में देरी की जा रही है। पार्टी का दावा है कि जमानत से संबंधित चार जमानतदारों (श्योरिटी) को अस्पष्ट आधार पर खारिज कर दिया गया।

CJP Leader Saurav Das

सौरव दास।

बता दें कि गैर-संज्ञेय रिपोर्ट आम तौर पर ऐसे अपराधों के संबंध में दर्ज की जाती है, जिनमें पुलिस बिना वारंट के आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकती या मजिस्ट्रेट की अनुमति के बिना जांच नहीं कर सकती।

End of Feed